Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
देश विदेशब्रेकिंग न्यूज़

महाराष्ट्र परिचय केंद्र समेत कई राज्यों में मनाया गया पत्रकार दिवस

नई दिल्ली [ युनिस खान ]  दिल्ली के महाराष्ट्र परिचय केंद्र  समेत महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में आज मराठी पत्रकार दिवस मनाया गया। परिचय केंद्र में जनसंपर्क अधिकारी एवं उप निदेशक अमरज्योत कौर अरोड़ा ने मराठी समाचार पत्रों के जनक आचार्य बालशास्त्री जांभेकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने जांभेकर की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उनका अभिवादन किया।
आचार्य बालशास्त्री जांभेकर ने 6 जनवरी, 1832 को मुंबई में अंग्रेजी और मराठी भाषा के पाक्षिक ‘दर्पण’ का शुभारंभ किया और मराठी समाचार पत्र का उद्घाटन किया।  बालशास्त्री जांभेकर ने पश्चिमी ज्ञान और शिक्षा को आत्मसात करके ‘दर्पण’ के माध्यम से समाज में नए मूल्यों को स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके महान कार्यों की स्मृति में 6 जनवरी को राज्य में मराठी पत्रकार दिवस मनाया जाता है।

महाराष्ट्र के साथ दिल्ली व अन्य राज्यों में जहाँ मराठी भाषी पत्रकार कार्यरत है उन राज्यों में भी मराठी पत्रकार दिवस का आयोजन कर बालशास्त्री जांभेकर को याद किया जाता है।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई व आसपास के उपनगरों समेत ठाणे जिले के ठाणे शहर में ठाणे शहर दैनिक पत्रकार संघ व ठाणे जिला पत्रकार संघ की ओर से पत्रकार दिवस का आयोजन पत्रकार कक्ष में किया है। शहर अध्यक्ष राजेश मोरे व जिला अध्यक्ष संजय पितले समेत बड़ी संख्या में इलेक्ट्रोनिक व प्रिंट मिडिया के पत्रकारों ने मराठी पत्रकारिता व दर्पण के जनक आचार्य बालशास्त्री जांभेकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।

इस अवसर पर मनपा के अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी ने पत्रकारों को पत्रकार दिवस की शुभकामनाएँ दिया। डा बाबासाहब आंबेडकर की विचारधारा को आगे बढाते हुए दलित शोषित सामाज की राजनीति में सक्रीय रहने वाले सुनील खांभे ने आचार्य जांभेकर की प्रतिमा पुष्पांजलि अर्पित कर पत्रकारों की शुभकामना दी है।

संबंधित पोस्ट

टीडीसी बैंक के डायरेक्टर नीलेश सांबारे ने संपूर्ण मानदेय व भत्ता कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा के लिए दिया

Aman Samachar

 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने “सर्वश्रेष्ठ एटीएम और सेल्फ-सर्विस इनोवेशन” पुरस्कार जीता

Aman Samachar

सफाई मित्र अमृत सम्मान से स्वास्थ्य कमचारियों को मनपा ने किया सम्मानित 

Aman Samachar

परिवहन विभाग की जमीनों का विकास पीपीपी आधार पर किया जाएगा — प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

आदित्य बिड़ला समूह भारत में रीबॉक के परिचालन का जिम्मा संभालेगा

Aman Samachar

पूर्व प्रधानाचार्य स्व. डॉ नंदलाल सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि

Aman Samachar
error: Content is protected !!