Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़हलचल

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की वागले इस्टेट शाखा में टीएमटी शाखा का महिला दिवस पर विलय 

ठाणे [ इमरान खान ] यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की मनपा परिवहन सेवा टीएमटी शाखा के विलीनीकरण की शुरुआत विश्व महिला दिवस के अवसर की गयी है। क्षेत्रीय कार्यालय, मुंबई, ठाणे की विभाग प्रमुख श्रीमती रेनू नायर ने इसकी शुरुआत किया है वहीँ दोनों शाखाओं की प्रमुख भी महिलाएं ही है।

       अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बैंक की ओर से अनाथालय निवेदिता उत्कर्ष भगिनी मंडल संचालित  सत्यभामा गजानन देव बाल आश्रम ,आनगाँव की अगुई में विशेष रूप से बच्चों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया।  इस कार्यक्रम में विभाग प्रमुख श्रीमती रेणु नायर द्वारा अनाथालय के बच्चों को शैक्षिक सामग्री का वितरण किया गया और बच्चों के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गयी।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक अन्य कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की वागले एस्टेट शाखा में टीएमटी शाखा के विलय का उद्घाटन क्षेत्र प्रमुख श्रीमती रेणु नायर ने किया। इसकी मुख्य विशेषता यह थी कि दोनों शाखाओं की शाखा प्रमुख महिलाएं थीं और क्षेत्र प्रमुख भी महिला थीं।  कार्यक्रम के दौरान शाखा की विभिन्न महिला ग्राहकों को सम्मानित किया गया और ऋण स्वीकृति पत्र भी दिए गए।  इसके अलावा इस शाखा को कई ऋण आवेदन भी प्राप्त हुए।
क्षेत्रीय कार्यालय मुंबई ,ठाणे में केक काटकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी मनाया गया और इस अवसर पर क्षेत्र की वरिष्ठ महिला अधिकारियों, कर्मचारियों और अधीनस्थों को विशेष सम्मान दिया गया। वहीं ठाणे पश्चिम शाखा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला ग्राहकों को सम्मानित कर बैंक के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना था।

संबंधित पोस्ट

नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में भयहरण नाथ धाम में चला सफाई अभियान 

Aman Samachar

अलिबाग तालुका में रेवस और कारंजा के बीच पुल का काम जल्द ही शुरू होगा

Aman Samachar

पुलिस के अत्याधुनिक ‘प्रहरी’ इंटीग्रेटेड सीसीटीवी कमांड सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

Aman Samachar

निर्देशक जितेंद्र जैश बॉलीवुड फिल्म एजुकेशन दी टेरर का द्वितीय शेड्यूल बिहार और मुम्बई में करेंगे बहुत जल्द

Aman Samachar

स्नातक मतदाता सूची में पंजीकरण कर संख्या बढाने में सहयोग करें – अशोक शिंगारे

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भारतीय नौसेना के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Aman Samachar
error: Content is protected !!