Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंबई में मार्च ,अप्रैल के 10 ,11 हजार प्रतिदिन मरीजों की सख्या घटकर 2 हजार हुई

 

मुंबई [ युनिस खान ]  मुंबई में लाक  डाउन लगाने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या कम करने में सफलता मिल रही रही है . जहाँ मार्च , अप्रैल में प्रतिदिन 10 से 11 हजार कोरोना मरीज मिल रहे थे वहीँ यह संख्या घटकर 2 हजार के आसपास आ गयी है . कोरोना की लड़ाई में मुंबई की यह बड़ी सफलता मानी जा रही है .

मार्च अप्रैल में कोरोना के नए मरीजों की दैनिक संख्या काफी बढ़ गयी थी . मरीजों की सख्या बढ़ने के बाद न चाहते हुए भी राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लाक डाउन लगा दिया .कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने व मृत्यु दर कम करने के प्रयासों से सफलता मिलने लगी . जहाँ मुंबई   में मार्च ,अप्रैल के दौरान प्रतिदिन 10 से 11 हजार नए  मरीज आ रहे थे . आज रविवार को 2 हजार 304 नए मरीज मिले हैं .वहीँ गत चौबीस घंटे में 3 हजार 498 मरीज स्वस्थ्य र घर लौटे हैं . कुछ दिन पहले मरीजों की संख्या दुगुनी होने में 40 दिन लगते थे जो अब बढ़कर 153 दिन पर आ गया है . मुंबई के नागरिकों  प्रशासन लिए यह अच्छी खबर है .मुंबई में मरीजों के स्वस्थ्य होने की दर 91 फीसदी पहुँच गयी है . अबतक 6 लाख 13 हजार 498 कोरोना  मरीज उपचार के बाद ठीक हुए हैं . मुंबई में आज दिन   भर में 68 मरीजों की मृत्यु हुई है .अब तक 13 हजार 817   लोगों की जान गयी है . इस समय मुंबई में 47 हजार 416 सक्रीय    मरीज हैं जिनका विविध अस्पतालों में उपचार शुरू है .

संबंधित पोस्ट

समाज में नशा व दहेज़ उन्मूलन के लिए काम करना अत्यंत आवश्यक 

Aman Samachar

महिला अत्याचार के खिलाफ मूक मोर्चा निकालकर भाजपा ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

Aman Samachar

टीकाकरण लक्ष्य पूरा करने में नागरिक करें सहयोग –सुधाकर देशमुख.

Aman Samachar

एक लाख वर्गफुट एफएसआई घोटाले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की पूर्व नगर सेवक घडीगांवकर ने की मांग

Aman Samachar

ठाकरे परिवार के प्रति सदैव निष्ठावान रहा है तरे परिवार – सांसद अरविंद सावंत 

Aman Samachar

हाथ धोने की आदत को जीवन पद्धति के रूप स्वीकार कर लें –  एड. यशोमती ठाकुर 

Aman Samachar
error: Content is protected !!