Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सेजल कदम समेत अनेक महिलाएं राकांपा शरदचंद्र पवार पार्टी में शामिल 

राकांपा अजित पवार गुट को ठाणे में एक और झटका

ठाणे ( यूनिस खान ) पिछले कुछ दिनों से राकांपा-शरदचंद्र पवार पार्टी में आने वालों की संख्या बढ़ने लगी है। अलग-अलग पार्टियों के कार्यकर्ता राकांपा में शामिल हो रहे हैं। आज राकांपा महिला कांग्रेस-शरदचंद्र पवार पार्टी की प्रदेश अध्यक्षा रोहिणी खडसे, जिलाध्यक्ष मनोज प्रधान और  ऋताताई आव्हाड की मौजूदगी में अजित पवार गुट की सेजल कदम और उनकी दर्जनों महिला कार्यकर्ता राकांपा शरदचंद्र पवार पार्टी में शामिल हो गई।
           देश के बड़े नेता शरद पवार और राकांपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. जितेंद्र आव्हाड के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए सेजल कदम पार्टी में शामिल हुईं। पार्टी प्रवेश कार्यक्रम में राकांपा के केंद्रीय कार्यालय में हुआ। रोहिणी खडसे और  ऋताताई आव्हाड ने सेजल कदम और उनकी महिला साथियों का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर राकांपा-शरदचंद्र पवार पार्टी के मुख्य पदाधिकारी, जिनमें पार्टी नेता अभिजीत पवार, शहर के कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश पाटिल, ठाणे शहर की महिला अध्यक्ष मनीषाताई भगत, नगर सेवक यासीन कुरैशी, मकसूद खान, युवा अध्यक्ष राजेश कदम, महिला कार्यकारी अध्यक्ष फूलबानो पटेल, युवा नेता वीरू वाघमारे, बिपिन गहलोत, सचिन पंधारे और राकांपा-शरदचंद्र पवार पार्टी के दूसरे मुख्य पदाधिकारी मौजूद थे।
        इस मौके पर रोहिणी खडसे ने सभी महिलाओं का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि राकांपा शरदचंद्र पवार पार्टी महिलाओं का सम्मान करने वाली पार्टी है और आने वालों की संख्या इसलिए बढ़ रही है क्योंकि इस पार्टी में महिलाओं को बराबर मौके मिलते हैं। सेजल कदम को राज्य उपाध्यक्ष बनाया गया है और भरोसा जताया कि सेजल कदम शरदचंद्र पवार और सुप्रियाताई सुले के मार्गदर्शन में इस पार्टी में पूरी ताकत से काम करेंगी।

संबंधित पोस्ट

फर्जी कागजात के सहारे प्रॉपर्टी बिक्री मामले में 9 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज 

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने मनाया 9 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Aman Samachar

जेनराली ने भारत में अपने P&C बीमा संयुक्त उद्यम के शेयरों में बडी हिस्सेदारी हासिल करने की प्रक्रिया की पूरी 

Aman Samachar

महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण अपने आपको अधिक सक्षम बनाए – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

रैपीपे की वेबसाइट व ऐप पर कोविड -19 के टीकाकरण की जानकारी व पंजीकरण सुविधा उपलब्ध

Aman Samachar

बुधवार को शहर के कई क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद 

Aman Samachar
error: Content is protected !!