Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

सिडबी के नए उप प्रबंध निदेशक के तौर पर श्री सुदत्त मंडल ने प्रभार ग्रहण किया

मुंबई , भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के नए उप प्रबंध निदेशक के तौर पर श्री सुदत्त मंडल ने प्रभार ग्रहण कर लिया है। सिडबी; यह सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों (एमएसएमईएस) के संवर्द्धन, वित्तपोषण एवं विकास में संलग्न एक प्रमुख वित्तीय संस्था है। यह नियुक्ति 3 वर्षों के लिए है।
             श्री मंडल, इससे पूर्व, आयात-निर्यात बैंक में मुख्य महाप्रबंधक थे। श्री मंडल के पास अंतरराष्ट्रीय व्यापार और निवेश वित्त, परियोजना वित्त, संरचित उधार, लघु और मध्यम उद्यम (एसएमई) को उधार जिसमें क्लस्टर वित्त पोषण भी शामिल है और व्यापार वित्तपोषण में 25 से भी अधिक वर्षों का सुदीर्घ पेशेवर अनुभव है। वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक हैं तथा उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान, कलकत्ता से वित्त विषय में विशेषज्ञता के साथ प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी किया हुआ है।
              सिड्बी के बारे में: 1990 में अपने गठन के बाद सेसिडबी अपने एकीकृत, अभिनव और समावेशी दृष्टिकोण के माध्यम से समाज के विभिन्न स्तरों पर नागरिकों के जीवन को प्रभावित कर रहा है। सिडबी ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से विभिन्न ऋण और विकासात्मक उपायों के माध्यम से सूक्ष्म और लघु उद्यमियों (एमएसई) के जीवन को छुआ है, चाहे ये पारंपरिक व घरेलू छोटे उद्यमी हों; उद्यमिता पिरामिड के निम्नतम स्तर के उद्यमी हों अथवा उच्चतम स्तर के ज्ञान-आधारित उद्यमी हों। सिडबी 2.0 अपने साथ समावेशी, अभिनव और प्रभाव-उन्मुख संबद्धताओं की दृष्टि को लेकर चल रहा है।
अधिक जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट https://www.sidbi.in पर जाएँ।

संबंधित पोस्ट

जिले की नदियों को पुनर्जीवित करने रोड मैप तैयार कर प्रस्तुत किया जाए – अशोक शिंगारे

Aman Samachar

एमएमआर रीजन के मरीजों के लिए आक्सीजन बैंक का आज शुभारम्भ 

Aman Samachar

25 साल में पहले रणजी ट्रॉफी मैच के लिए तैयार दादोजी कोंडदेव स्टेडियम – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

सिडबी ने लखनऊ में राष्ट्रीय एमएसएमई अभियान दल के फ्लैगिंग-ऑफ कार्यक्रम में भाग लिया

Aman Samachar

मंजूरी के बावजूद मनपा के बजट पर सत्ताधारी व विपक्ष का हस्ताक्षर न होना नागरिकों का अपमान 

Aman Samachar

गिरिडीह के अक्षय राज बहुत जल्द दिखेंगे साउथ की तमिल फिल्म ईमेल में

Aman Samachar
error: Content is protected !!