Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिले के ग्रामीण प्राथमिक आरोग्य केन्द्रों को शासन से मिली एम्बुलेंस वितरित 

ठाणे [ युनिस खान ] राज्य के आरोग्य विभाग से मिली एम्बुलेंस जिला   परिषद् ने ग्रामीण विभाग के छः प्राथमिक आरोग्य केन्द्रों को वितरित कर दिया है। आज जिला परिषद् के प्रभारी अध्यक्ष सुभाष पवार ने एम्बुलेंस का लोकार्पण किया है।

                 आज जिला परिषद के प्रांगन में हुए लोकार्पण कार्यक्रम ने जिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा भाऊसाहेब दांगडे , आरोग्य व निर्माण समिति सभापति कुंदन पाटील , कृषि , पशु संवर्धन व दुग्धशाला समिति सभापति संजय निमसे , समाज कल्याण समिति समिति सभापति नंदा उघडा , जिला परिषद् सदस्य रेखा कंठे ,जिला आरोग्य अधिकारी डा मनीष रेंघे आदि उपस्थित थे। जिले की भिवंडी तहसील के वृजेश्वरी प्राथमिक आरोग्य केंद्र , शहापुर तहसील के अघई व टेंभा प्राथमिक आरोग्य केंद्र एंव मुरबाड तहसील के किशोर प्राथमिक आरोग्य केंद्र , शिवले व शिरोशी आदि आरोग्य केंद्र को एम्बुलेंस दी गयी है। ठाणे जिले के ग्रामीण कार्यक्षेत्र के मरीजों लाने जे जाने के लिए इस एम्बुलेंस  से मदद मिलने वाली है। ग्रामीण इलाके  के नागरिकों को आपात स्थिति में एम्बुलेंस की आवश्यकता होने पर आसानी से उपलब्ध होगी। इस आशय का विश्वास जिप प्रशासन ने व्यक्त किया है। प्राथमिक आरोग्य केन्द्रों के साथ जिले ग्रामीण उप अस्पतालों को भी एम्बुलेंस दी गयी है।  इसमें ग्रामीण उप अस्पताल भिवंडी , शहापुर , अंबरनाथ , खरदी , टोकावडे , गोवेली व मनोचिकित्सालय ठाणे आदि को शासन  एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गयी है।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

एयरटेल और टाटा समूह/टीसीएस ने की ‘मेड इन इंडिया’ 5जी के लिए साझेदारी की घोषणा

Aman Samachar

राकांपा प्रमुख के घर पर हुए हमले से महाराष्ट्र की गरिमा शर्म से गिरी –  डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

भगवान परशुराम आर्थिक विकास महामंडल का स्वागत, अक्षय तृतीया को अवकाश घोषित करने की मांग 

Aman Samachar

सतर्कता प्रबंधन को लेकर उठाए कदमों पर सीवीसी ने पीएनबी की प्रशंसा की

Aman Samachar

 मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर अगस्त तक दो लिफ्ट व तीन एस्केलेटर दिसम्बर तक लगेंगे

Aman Samachar

गगनचुंबी इमारतों का निर्माण जोरों पर, एमएसईबी को सब-स्टेशन के लिए ज़मीन उपलब्ध नहीं – संजय केलकर

Aman Samachar
error: Content is protected !!