Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भगवान परशुराम जयंती समारोह के आयोजन की जोरदार तैयारी शुरू 

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] ब्रह्म फाउंडेशन की ओर से आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम के लिए जोरदार तैयारी शुरू है। बैठक में आचार्य सुभाष शर्मा ने कहा कि इस बार जयंती का कार्यक्रम हर वर्ष से अलग होगा।
        ब्रह्म फाउंडेशन के संयोजक एड बी एल शर्मा की अनुपस्थिति में होने वाली भगवान परशुराम जयंती की तैयारी के लिए मीरा रोड में बैठक हुई। इसमें संस्था के संरक्षक ओमप्रकाश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि मेरे भाई एड शर्मा ने जयंती का आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके निधन के बाद मीरा भईंदर के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनकी स्मृति में भगवान परशुराम जयंती समारोह के आयोजन की जिम्मेदारी ली है। मुझे भाई के जाने का दुःख है लेकिन उनके कार्यों को आगे बढ़ाने का हम सब मिलकर प्रयास करते रहेंगे।
आचार्य सुभाष शर्मा ने बताया कि मीरा भईंदर के आलावा ठाणे , उल्हासनगर , भिवंडी व मुंबई से बड़ी संख्या में लोग भगवान परशुराम जयंती समारोह से शामिल होने आने वाले है। बैठक में छेदीलाल पुरोहित ,बाबूलाल शर्मा ,बिहारीलाल शर्मा , ओमप्रकाश शर्मा [ पूर्व ] , पवन शर्मा ,कान्तिलाल हरितवाल , धर्मेन्द्र शर्मा ,प्यारेलाल शर्मा , सुभाष पांडे , किसनलाल , बालकृष्ण खेडवाल , ताराचंद शर्मा ,महिला समिति की श्रीमती पद्मा शर्मा ,आशा शर्मा , सुरेखा शर्मा ,आरती शर्मा ,अनिता व्यास ,प्रेरणा व्यास ,मंजू शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित रहकर अपने सुझाव दिए और समारोह को सफल बनाने में पूर्ण योगदान देने का वादा किया।

संबंधित पोस्ट

जिले के ग्रामीण इलाकों में 22 से 30 अप्रैल तक टीकाकरण सप्ताह आयोजित 

Aman Samachar

क्लस्टर योजना से पुनार्विकास करने वाला ठाणे शहर बनेगा देश का पहला शहर – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

धूमधाम से संगीत उत्सव व सेमिनार संपन्न

Aman Samachar

पथविक्रेता व फेरीवालों से प्रधानमंत्री पथविक्रेता आत्मनिर्भर योजना का लाभ उठाने का आवाहन 

Aman Samachar

 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कार्यपालक निदेशक का रामसुब्रमणियन एस. ने कार्यभार किया ग्रहण 

Aman Samachar

संत श्री कुलदीप महतो का निधन पर लोगों लिए अंतिम दर्शन

Aman Samachar
error: Content is protected !!