Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अनधिकृत इमारतों की प्रदर्शनी लगाने की अनुमति देने की कांग्रेस नेता ने की मनपा आयुक्त से मांग 

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा क्षेत्र के अनिधिकृत रूप से बनी इमारतों की प्रदर्शनी लगाने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता व पूर्व नगर सेवक संजय घाडीगावकर ने मनपा आयुक्त डा  विपिन शर्मा को निवेदन दिया है।  उन्होंने कहा है की यदि अनुमति मिलती है तो अलग तरह की इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मनपा आयुक्त के हाथो से उद्घाटन करायेंगे ।

         कांग्रेस नेता व पूर्व नगर सेवक घाडीगावकर ने कहा है की मनपा क्षेत्र की प्रत्येक प्रभाग समिति क्षेत्र में हुए अनधिकृत निर्माण, छः माह में बनी अनधिकृत इमारत की नगर विकास व गृहनिर्माण नीति की सराहना हो। वहीँ अनधिकृत निर्माण के होने के लिए जिम्मेदार अधिकारीयों की सराहना होनी चाहिए।  इसके लिए उक्त निर्माण की प्रदर्शनी लगाने की मांग कांग्रेस नेता घाडीगावकर के मनपा आयुक्त डा शर्मा को निवेदन देकर मांग किया है। उन्होंने कहा है कि मनपा क्षेत्र में कई वर्षों से अनधिकृत निर्माण शुरू है। कोई भी प्रभाग समिति क्षेत्र इससे अछूता है।  मनपा अधिकारी व अतिक्रमण विभाग में शिकायत करने के बावजूद अनधिकृत निर्माण नहीं रोका जाता है। इसका अर्थ है कि मनपा अधिकारी अनधिकृत निर्माण को प्रत्साहन दे रहे हैं। शहर को कुरुपित करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों की सराहना की जानी चाहिए।  इसके लिए हमने मनपा आयुक्त डा. शर्मा से अनधिकृत निर्माणों की प्रदर्शनी लगाने की अनुमति मांगी है। इस आशय की मांग कर पूर्व नगर सेवक घाडीगावकर ने मनपा की नीतियों की खिल्ली उड़ाया है। उन्होंने प्रदर्शनी लगाने के लिए मनपा से जगह की मांग की है। अनुमति मिलने पर मनपा आयुक्त के हाथो प्रदर्शनी का उद्घाटन कराने की बात कहा है।

संबंधित पोस्ट

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा सार्वजनिक परिवहन, टोल, पार्किंग ,शॉपिंग के लिए एनसीएमसी रुपे प्रीपेड कार्ड की शुरुआत

Aman Samachar

14 गांवों को नवी मुंबई मनपा में समाहित करने व विकास में हरसंभव सहयोग –  पालकमंत्री एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व टाटा पावर सोलर सिस्टम लिमिटेड ने सोलर रूफटॉप अपनाने की सुविधा के लिए की साझेदारी 

Aman Samachar

2050 तक भारत के फलते-फूलते रियल एस्टेट क्षेत्र की संभावनाएं –  अमित चोपड़ा

Aman Samachar

वनमंत्री संजय राठोड को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर भाजपा महिला आघाडी ने किया आन्दोलन

Aman Samachar

स्वच्छ अभिनव प्रौद्योगिकी चुनौती” में रामराव आदिक संस्थान, नेरुल प्रथम  

Aman Samachar
error: Content is protected !!