Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

रेनो इंडिया और बीएलएस ई-सर्विसेज ने ग्रामीण भारत में मोबिलिटी को बढ़ावा देने के‍ लिये किया एमओयू 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत में यूरोपीयन कार ब्राण्‍ड रेनो इंडिया और बीएलएस इंटरनेशनल की सब्सिडिएरी, बीएलएस ई-सर्विसेज ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) को औपचारिक रूप दिया है। यह एमओयू ग्रामीण भारत में रेनो की नई क्विड, ट्राइबर और काइगर  2024 रेंज की उपलब्‍धता तथा सुलभता को बढ़ाने के लिये किया गया है।

       इस भागीदारी का लक्ष्‍य नई 2024 रेंज की पहुँच और सुलभता को बढ़ाना और ग्रामीण भारत में उपभोक्‍ताओं को इस उत्‍पाद का अनुभव  करने के लिए प्रेरित करना है। रेनो इंडिया इस गठजोड़ के माध्‍यम से बीएलएस ई-सर्विसेज के विशाल नेटवर्क का इस्‍तेमाल करेगी, जिसमें 100,000 टचपॉइंट्स, बी2सी, सीएसपी और वीएलई तथा 1,016 डिजिटल स्‍टोर्स हैं। इस प्रकार देश के ग्रामीण एवं अर्द्धशहरी क्षेत्रों में रेनो कारों को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी और इनकी बिक्री को बढ़ावा दिया जाएगा। कारें बु‍क करने के लिये बीएलएस ई-सर्विसेज चुनने वाले ग्राहकों को कार बुकिंग का शानदार अनुभव मिलेगा, साथ ही उन्‍हें फाइनेंस के विकल्‍प दिए जाएंगे और परेशानी से रहित टेस्‍ट ड्राइव सुविधाओं तक पहुंच मिलेगी।

    इस अवसर पर, रेनो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (आरआईपीएल) में सेल्‍स और मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट श्री सुधीर मल्‍होत्रा ने कहा: “ ग्रामीण भारत में हमारे लिये बड़ी संभावनाएं हैं। और बीएलएस ई-सर्विसेज के साथ अपने गठजोड़ के माध्‍यम से हम इन बाजारों में अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहते हैं। इसके लिये हम भारत में दुनिया के लिये निर्मित अपनी कारों की पेशकश करेंगे, जिन्‍हें हमारे ग्राहकों की अनूठी पसंद के‍ लिये डिजाइन किया गया है। बीएलएस की डिजिटल और ऑन-साइट ताकतों का इस्‍तेमाल करते हुए हमें नये-नये ग्राहक वर्गों को रेनो की ऑटोमोटिव टेक्‍नोलॉजी पेश करने का पक्‍का भरोसा है।‘’

     बीएलएस ई-सर्विसेज के चेयरमैन शिखर अग्रवाल ने इस गठजोड़ पर उत्‍साह व्‍यक्‍त करते हुए कहा, “रेनो इंडिया के साथ यह गठजोड़ करते हुए हम प्रगति का एक नया परिदृश्‍य तैयार कर रहे हैं। वितरण के लिये एक व्‍यापक नेटवर्क के माध्‍यम से हम क्विड, ट्राइबर और काइगर की महारथ को ग्रामीण परिदृश्‍य में लेकर जा रहे हैं। यह सहयोग परिवहन से कहीं बढ़कर है; यह बदलाव लाने वाला एक सफर है, जो रेनो की ऑटोमोटिव में उत्‍कृष्‍टता को सीधे ग्रामीण भारत के बीच लेकर जा रहा है। देश के हर कोने में गूंजने जा रहे इनोवेशन की तैयारी कर लीजिये, क्‍योंकि हम मोबिलिटी को नये अंदाज में पेश कर रहे हैं।’’

      रेनो इंडिया के साथ यह भागीदारी ग्रामीण आर्थिक वृद्धि का प्रेरक बनने के लिये बीएलएस के दृष्टिकोण के अनुरूप है। यह भारत के बाजार के लिये रेनो का समर्पण दोहराती है। बीएलएस ई-सर्विसेज सक्रिय रूप से जागरूकता बढ़ाएगी और ग्रामीण उपभोक्‍ताओं को उसके प्‍लेटफॉर्म्‍स के जरिये पारदर्शी तरीके से विभिन्‍न वस्‍तुएं एवं सेवाएं लेने में सशक्‍त करेगी।

संबंधित पोस्ट

गेम टेक ब्रांड WinZO Sports बना कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रमुख प्रायोजक 

Aman Samachar

राज्य में 15 दिनों का नया लाक डाउन लागू ,आवश्यक कार्य से ही बाहर निकलने की है अनुमति

Aman Samachar

पीएनबी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस

Aman Samachar

31 दिसंबर के जश्न व येऊर आने जाने वालों पर नजर रखने के लिए मनपा स्वतन्त्र दस्ते तैनात

Aman Samachar

ठाणे मनपा के अतिक्रमण विभाग किस्त वसूलने का मजबूत तंत्र – डॉ. जितेंद्र आव्हाड 

Aman Samachar

सामान्य लोकल ट्रेनें कम किया तो माध्यम वर्ग रेलवे को सबक सिखाएगा- डा जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar
error: Content is protected !!