Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अमेरिकन अत्याधुनिक डांबर प्लांट के मालिक ने परेशान किये जाने का लगाया आरोप

भिवंडी [ एम हुसेन ] ठाणे जिले में पहला प्रदूषण मुक्त अमेरिकन अत्याधुनिक डांबर प्लांट भिवंडी तालुका के वाशेरे गांव में कार्यान्वित है। स्थानीय राजनीति के चलते इस प्लांट के मालिक को अनेेक प्ररकार से परेशान किया जा रहा है इस प्रकार का आरोप मे.रॉकटेक इंजिनिअरिंग प्लांट के मालिक अब्दुल अजीज शेख ने पत्रकारो से बात करते हुए लगाया है।                                                                  भिवंडी तालुका के ग्रामीण भागा मे जिला परिषद, सार्वजनिक बांधकाम विभाग मेें रोड का काम शरु है। परंतु डांबर उपलब्ध नही होने के कारण काम बाधित हो रहा है जिसे देखते हुए भाजपा अल्पसंख्यक विभाग के ठाणे जिला अध्यक्ष व मे.रॉकटेक इंजिनिअरिंग प्लांट के  मालिक अब्दुल अजीज शेख ने प्रदुषण मुक्त अमेरिकन अत्याधुनिक डांबर प्लांट ठाणे जिला के भिवंडी तालुका के वाशेरे गांव इलाके में शुरू किया है। जिसके लिए प्रदूषण महामंडल से नियमित परमीशन प्रप्त कर वाशेरे ग्रामपंचायत की तत्कालीन सरपंच रेश्मा अमोल पाटील एवं तत्कालीन ग्रा.पं. सदस्यो ने गांव को किसी प्रकार का धोका नहीं है तथा इस प्लांट के माध्यम से रोजगार मिलेगा इसलिए परमीशन दिया गया है। उक्त डांबर प्लांट का परमीशन देते समय महत्व की भूमिका निभाते हुए ग्रामसेवक भगवान भरोसे ने सभी दस्तावेज की जांच कर परमीशन दिया है। परंंतु वाशेरे ग्रामपंचायत के सरपंच विश्वास मांगे ने राजकारण करते हुए अनावश्यक रूप से अमेरिकन अत्याधुनिक डांबर प्लांट के मालिक को परेशान करने की शुरूआत की है। इस प्रकार क आरोप प्लांट के मालिक अब्दुल अजीज शेख ने लगाया है। संपूर्ण ठाणे जिला मे एकमेव प्रदूषण मुक्त प्लांट प्रदूषण महामंडल नियमित रूप से परमीशन दिया है। गाँव से काफी दूरी पर प्लांट स्थापित है ग्रामीणों को धोका व किसी प्रकार की परेशानी नहीं है उसके बावजूद हमें परेशान क्यों किया जा रहा है। इस प्रकार का प्रश्न मालिक अब्दुल अजीज शेख ने पत्रकारों के सामने उपस्थित किया है। जबकि इस बाबत भिवंडी के प्रांत अधिकारी डॉ. मोहन नलदकर से प्लांट मालिक अब्दुल अजीज शेख ने भेंट करके संपूर्ण दस्तावेज दिखाकर अपनी समस्या से अवगत कराया जिसे  देेखने के बाद सभी दस्तावेज योग्य होने की उन्होने स्वीकार किया है।

संबंधित पोस्ट

कलवा मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र के मरीजों व घायलों को अस्पताल पहुँचाने के लिए मिली पांच बाईक एम्बुलेंस 

Aman Samachar

दो दिवसीय नानी बाई रो मायरो कार्यक्रम में तीन मुख्य पुरस्कार देने की घोषणा 

Aman Samachar

भारत में जल्‍द लॉन्‍च होगी मोटोरोला की बहुप्रतीक्षित रेज़र 40 सीरीज 

Aman Samachar

कोंकण जाने के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट रद्द करने की मांग को लेकर यात्रियों ने किया आंदोलन 

Aman Samachar

ठाणे बंद से टीएमटी को यात्री किराये में 18 लाख रूपये का आर्थिक नुकसान 

Aman Samachar

दो एम्बुलेंस का विधायक संजय केलकर ने किया लोकार्पण 

Aman Samachar
error: Content is protected !!