Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना से माता पिता को खोने वाले अनाथ बच्चों को शासन 5 लाख रूपये देगा  – यशोमति ठाकुर

जिले में कोरोना में 42 बच्चों ने गवांये अपने माता पिता 

ठाणे [ युनिस खान ] जिन बच्चों के अविभावकों के कोरोना से मृत्यु हुई है ऐसे बच्चों को हर प्रकार की सहायता शासन करेगा।  इस आशय की जानकारी देते हुए राज्य की महिला व बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर ने  कहा कि ऐसे बच्चों को 5 लाख रूपये शासन देगा।  जिले माता पिता को कोरोना में खोने वाले बच्चों की संख्या 42 है।  जिले अभी भी ऐसे बच्चों की खोज शुरू है जिससे संख्या में वृद्धि हो सकती है।

                    महिला व बाल विकासमंत्री यशोमति ठाकुर ने अनाथ बालकों से संवाद कार्यक्रम के माध्यम से ठाणे जिले के अनाथ हुए बालकों से संवाद स्थापित किया। प्रत्येक बालकों को पुर्नस्थापित करने के लिए टास्क फ़ोर्स के माध्यम से सहकार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा कैसे पूरी की जा सकती है इसका नियोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर की अध्यक्षता में टास्क फ़ोर्स समिति स्थापित की गयी है। अनाथ बालकों का सर्वेक्षण किया जा रहा है।  एक भी बालक वंचित नहीं रहने पायेगा। जिन बच्चों के सिर से माता पिता का छाया उठ गया है ऐसे बालकों को आधार देने के लिए आवश्यकता है। ऐसे सभी बालकों के विकास के लिए बाल संगोपन की निधि बढ़ने का प्रयत्न किया जा रहा है। इस आशय की जानकारी महिला व बाल विकास मंत्री ठाकुर ने दी है। अत्याधुनिक तकनीकी की मदद पीड़ित बालकों से निरंतर संपर्क में रहने आवश्यकता है। बच्चों को भावनात्मक आधार देने की जरुरत है इसके लिए बालकों को पहले मिलकर उनकी समस्या की जानकारी लिया है।  उनकी समस्या को सुलझाने के लिए नियोजन्बद्ध प्रयत्न किया जाने वाला।  उन्होंने बताया कि ठाणे जिले में 42 बच्चों के माता पिता की कोरोना से मौत हुई है। जिले अभी भी ऐसे बच्चों की तलाश शुरू है।  ऐसे बच्चों की संख्या बढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

संबंधित पोस्ट

एसजेवीएन ने अपने जलविद्युत स्‍टेशनों से इनसेंटिव के रूप में 34.40 करोड़ रुपए अर्जित किए 

Aman Samachar

पशुपालकों के लिए अलग-अलग सब्सिडी वाली स्कीम के 30 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

Aman Samachar

उद्धव ठाकरे प्रदीप पूर्णेकर के घर पहुंचकर परिजनों न्याय दिलाने का दिया भरोसा

Aman Samachar

79% इंटरसिटी बस यात्रियों को लगता है कि सेवाओं में एकरूपता का अभाव , न्यूगो ट्रैवल इनसाइट्स का खुलासा

Aman Samachar

कलवा पूर्व मनपा स्कूल में कोरोना का टीकाकरण केंद्र शुरू करने की मांग 

Aman Samachar

जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए पचपन से ही सदाचार व शिष्टाचार की शिक्षा देना चाहिए – राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी

Aman Samachar
error: Content is protected !!