Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कैग रिपोर्ट के हवाले से 309 करोड़ रूपये के राजस्व हानि का नगर सेविका ने उठाया मुद्दा 

ठाणे [ युनिस खान ]  मेट्रो प्रकल्प के लिए लागू विकास शुल्क वसूल नहीं करने से मनपा का 308 करोड़ रूपये के राजस्व का नुकसान होने का मामला सामने आया है। मनपा ने 96 करोड़ रूपये बिल्डरों से वसूल किया है लेकिन किन बिल्डरों से कितनी राशि प्रलंबित है इसका सही आंकड़ा मनपा के पास उपलब्ध नहीं होना चिंता का सबब है। आज नगर सेवक अर्चना मनेरा ने विकास शुल्क वसूली का मामला उठाकर मनपा प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है।

उन्होंने महासभा में मुद्दा उठाते हुए कहा कि मनपा ने मेट्रो प्रकल्प पर विकास शुल्क लगाया है। इसके बावजूद मनपा ने 1 मार्च 2017 से मई 2019 के दौरान विकास शुल्क वसूल नहीं किया जिससे मनपा को 308 करोड़ 12 लाख रूपये का नुक्सान होने की बात कैग की रिपोर्ट में सामने आया है। इस मुद्दे को नगर सेविका मनेरा ने महासभा में उठाया जिस पर मनपा प्रशासन की ओर से धक्कादायक जानकारी सामने आई है। मनपा की ओर से बिल्डरों से विकास शुल्क की वसूली शुरू की गयी है जिसमें अब तक 96 करोड़ रूपये वसूल की गयी है। शहर विकास विभाग ने बताया है कि बाकी राशि एक वर्ष में वसूल की जायेगी। बिल्डरों को दिए पत्र संकलित नहीं किये जाने से उनकी सूची उपलब्ध नहीं है। नगर सेविका मनेरा ने कहा है कि बिल्डरों से बकाया राशि वसूल करने के लिए एक वर्ष का समय निश्चित किया है लेकिन सामान्य नागरिकों से कर व पानी बिल वसूली के लिए कड़ाई की जाती है। बिल्डरों को बकाये के भुगतान के लिए दो दो वर्ष का समय दिया जा रहा है ऐसा सवाल उठाया है। नगर सेविका मनेरा ने बिल्डरों से बकाया वसूली के लिए सक्ती करने का सुझाव देते हुए कहा है कि मनपा पर कर्ज लेने की स्थिति उत्पन्न हुई है और बिल्डरों को बकाये के भुगतान के लिए दो वर्ष का समय दिया जा रहा है।  उन्होंने कहा है की विकास कार्य करने वाले ठेकेदारों के बिल भुगतान के लिए मनपा के पास पैसे नहीं हैं।  उन्होंने बिल्डरों से बकाया वसूली करने के लिए सक्ती करने की मांग किया है।

संबंधित पोस्ट

जिले के 15 शिक्षकों को जिला आदर्श शिक्षक पुरस्कार से किया गया सम्मानित 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने विभिन्न अवधि के लिए रिटेल सावधि जमा पर अपनी ब्याज दरों में 125 आधार अंकों तक की वृद्धि 

Aman Samachar

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने राज्य सरकार पर फिर लगाया गंभीर आरोप

Aman Samachar

ठाणे के दो अस्पतालों के लिए मिले चिकित्सा उपकरणों का नगर विकास मंत्री ने किया उद्घाटन

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने भारतीय वायु सेना के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

Aman Samachar

भिवंडी मनपा में कांग्रेस के 18 बागी नगर सेवकों के भाग्य के फैसले पर सबकी निगाहें टिकी

Aman Samachar
error: Content is protected !!