Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी मनपा में कांग्रेस के 18 बागी नगर सेवकों के भाग्य के फैसले पर सबकी निगाहें टिकी

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी मनपा में कांग्रेस के 18 बागी नगर सेवकों के भाग्य का फैसला आज होना तय है।  कोंकण आयुक्त द्वारा कांग्रेस के बागी नगर सेवकों के भाग्य फैसला होने के उपरांत मनपा में राजनीतिक दलों का अंकगणित बदल जाएगा। शहर के तमाम जागरूक नागरिको की निगाहें कोकण विभागीय आयुक्त के फैसले पर टिकी हैं।
            गौरतलब है कि 9 दिसंबर 2019 को मनपा महापौर एवं उपमहापौर के लिए महापौर के लिए कांग्रेस की रिसिका प्रदीप राका व कोणार्क विकास आघाडी से प्रतिभा विलास पाटील महापौर पद की उम्मीदवार थी। मनपा में कांग्रेस के सर्वाधिक 47 नगरसेवक होने के बावजूद कांग्रेस की महापौर पद की प्रत्याशी रिसिका प्रदीप राका कोणार्क विकास आघाड़ी प्रत्याशी प्रतिभा विलास पाटील से 9 वोटों के अंतर से चुनाव हार गईं। महापौर चुनाव में कांग्रेस की हार का प्रमुख कारण कांग्रेस के 18 नगर सेवकों का पार्टी व्हिप का उल्लंघन कर मनमानी से कोणार्क विकास आघाड़ी प्रत्याशी प्रतिभा विलास पाटील को मतदान किया जाना बताया जाता है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष द्वारा चुनाव में दी गई व्हिप का उल्लंघन कर कांग्रेस के 18 नगर सेवकों ने कोणार्क विकास आघाडी प्रत्याशी प्रतिभा विलास पाटील की जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका अदा किया। महापौर चुनाव में भारी बहुमत के बावजूद अप्रत्याशित हार के बाद मनपा पूर्व महापौर जावेद दलवी ने बागी नगर सेवकों के खिलाफ दलबदल कानून के तहत मनपा की  सदस्यता रद्द करने के लिए कोकण आयुक्त का दरवाजा खटखटाया। कोकण आयुक्त ने 2 वर्ष की लंबी सुनवाई के पश्चात आज बागी नगर सेवकों पर फैसला देना तय किया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस के बागी नगर सेवको की सदस्यता रद्द होना तय है और 18 बागी नगर सेवक करीब 6 वर्षों अर्थात 2 कार्यकाल के लिए मनपा चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य  घोषित किए जा सकते है। ऐसा होने पर मनपा की सत्ता में उथल पुथल होना स्वाभाविक माना जा रहा है।

।। कांग्रेस के बागी 18 नगरसेवकों के नाम।।।

1. इमरान वली मो.खान
2. मिस्बा इमरान खान
3. हुस्ना परवीन याकूब
4. अरशद फरिस्ते
5. मलिक मोमिन
6. अहमद सिद्दीकी
7. अंजुम अहमद सिद्दीकी
8. मतलूब सरदार
9. याकूब शेख
10. राबिया दानिश अंसारी
11. तफज्जुल अंसारी,
12. नसरुल्ला उर्फ बहत्तर
13. रईस कानपुरी
14. समीना शाहिद अंसारी,
15. नमरा औरंगजेब अंसारी
16.शबनम महबूब अंसारी
17. जरीना तवाब अंसारी
18. शिफा असफाक
आदि कांग्रेसी नगरसेवकों के नाम शामिल हैं.
बदले राजनीतिक घटनाक्रम में कांग्रेस के सभी 18 बागी नगर सेवकों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। कयास लगाया जा रहा है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए नगर सेवकों को सदस्यता रद्द न होने का भरोसा राकांपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा दिया गया है।
 90 नगरसेवकों वाली भिवंडी मनपा में कांग्रेस 47,शिवसेना 13,भाजपा 19,कोणार्क विकास आघाडी के 11 नगर सेवक हैं।

संबंधित पोस्ट

ठाणे जिले का बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 92.67 प्रतिशत आया ,कल्याण ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी अव्वल 

Aman Samachar

वरालादेवी तालाब में डूबकर 2 बच्चों की मौत से परिजनों में शोक 

Aman Samachar

 रेनो इंडिया ने काइगर मॉडल ईयर 22 को किया पेश

Aman Samachar

सुपर अल नीनो के संभावित असर से पहले ठाणे मनपा सतर्क

Aman Samachar

उत्तर भारतीय समाज की सेवा के लिए उत्तर भारतीय हिन्दू प्रतिष्ठान का गठन – सिद्धार्थ संजय पांडेय

Aman Samachar

वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ईज 4.0 सुधार सूचकांक में बैंक ऑफ़ बड़ौदा का प्रथम स्थान

Aman Samachar
error: Content is protected !!