Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने विभिन्न अवधि के लिए रिटेल सावधि जमा पर अपनी ब्याज दरों में 125 आधार अंकों तक की वृद्धि 

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक) ने आज एनआरओ मीयादी जमा सहित घरेलू रिटेल सावधि जमा पर ब्याज दरों में 10 आधार अंकों से 125 आधार अंकों तक की वृद्धि की घोषणा की, जो 29 दिसंबर, 2023 से प्रभावी होगी। ये दरें 2 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर लागू होंगी।

       दरों में वृद्धि काफी हद तक छोटी अवधि की परिपक्वता जमा श्रेणी, विशेष रूप से 1 वर्ष से कम अवधि की जमाओं पर केंद्रित है। छोटी अवधि की परिपक्वता अवधि में ब्याज दरों में वृद्धि से न केवल जमाकर्ताओं को बहुत लाभ होगा जो कम परिपक्वता के लिए जमा रखते हैं, बल्कि जमा की समग्र लागत को संतुलित और अनुकूलित करने और अपने शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) की बचत के बैंक के उद्देश्य में भी योगदान देंगे। यह बैंक की छोटी अवधि की रिटेल मीयादी जमाओं में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की कार्यनीति के अनुरूप भी है।

        बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मुख्य महाप्रबंधक (रिटेल देयताएं और एनआरआई व्यवसाय) श्री रवींद्र सिंह नेगी ने कहा, “रिटेल सावधि जमा दरों में वृद्धि का निर्णय हमारे ग्राहकों को अधिक लाभ प्रदान करने की बैंक ऑफ़ बड़ौदा की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, दूसरी ओर नीतिपरक रूप से हमारे जमा पोर्टफोलियो का प्रबंधन करता है। हमारा मानना है कि अपनी बचत पर अधिक कमाई का यह विकल्प न केवल अधिक ग्राहकों को आकर्षित करेगा, बल्कि बैंक को जमा की लागत के स्तर के प्रबंधन में भी मदद करेगा जिसका लाभ हमें एनआईएम में भी देखने को मिलेगा।

        बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मौजूदा और नए ग्राहक उच्च दरों का लाभ उठा सकते हैं और पूरे भारत में बैंक की किसी भी शाखा के माध्यम से एफडी खोल सकते हैं। बैंक के मोबाइल ऐप (बॉब वर्ल्ड)/नेट बैंकिंग (बॉब वर्ल्ड इंटरनेट) के माध्यम से मौजूदा ग्राहकों द्वारा ऑनलाइन एफडी भी खोली जा सकती है।

संबंधित पोस्ट

उत्तर प्रदेश और मुंबई के बीच नई मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की मांग 

Aman Samachar

खोणी ग्रामपंचायत के सफाई कर्मचारियों को छह माह से वेतन नहीं

Aman Samachar

 मेट्रो रेल की अंडर ग्राउंड योजना सहित धामनकर नाका फ्लाईओवर नहीं टूटने से परियोजना में विलंब के आसार

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने ग्राहकों व गैर ग्राहकों के लिए वाट्सएप के जरिए बैंकिंग सेवाओं की शुरुआत की

Aman Samachar

प्रतापगढ़ में नीम के पेड़ से टपकता पानी बना चर्चा का विषय 

Aman Samachar

क्रेडएबल के क्रेडिट सॉल्यूशन, “रिवॉल्विंग शॉर्ट-टर्म लोन्स” ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में मचाई धूम 

Aman Samachar
error: Content is protected !!