Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

पारिवारिक भोजपुरी फ़िल्म बाझिन का मुहूर्त धूमधाम से हुआ संपन्न

मुंबई , न्यू सुधा फिल्मस कृत व रितिका फिल्म एंटरटेनमेंट के द्वारा बन रही भोजपुरी फिल्म बाझिन का मुहूर्त धूमधाम से मुम्बई में सम्पन्न हुआ।यह एक साफ सुथरी और पारिवारिक भोजपुरी फिल्म है। इस फिल्म में नौ गाने हैं और फिल्म के निर्देशक रवि पांडेय हैं।यह फिल्म महिला प्रधान फिल्म हैं।
                  इस फिल्म की कहानी की बात करें तो निर्देशक व लेखक रवि पांडेय ने बताया कि पारिवारिक सुख के साथ-साथ संसार का सबसे बड़ा सुख संतान सुख हैं। प्रत्येक दंपत्ति की इच्छा होती है कि उसका एक हंसता खेलता परिवार हो और उसके घर में बच्चों की किलकारियां गूंजे। लेकिन कुछ दंपत्ति इस सुख से वंचित रह जाते हैं।जिसे सामान्य भाषा में बाझिन कहते हैं।हमारे गाँव देहात में महिला को इस बाझिन शब्द के दंस को सबसे ज्यादा झेलना पड़ता हैं।बहरहाल यह समस्या पुरूष और महिला दोनों में पाई जाती हैं।लेकिन बच्चे न होने का मुख्य कारण महिला को ही माना जाता है।इस पारिवारिक पृष्ठभूमि वाली महिला प्रधान कहानी को निर्देशक रवि पाण्डेय अपने निर्देशन में करेंगें। निर्मात्री सुधा पाण्डेय सह निर्मात्री विभा सिंह लेखक रवि पाण्डेय संगीत सावन मिश्रा सह निर्देशक विशाल बुराडे गीत प्यारेलाल यादव ‘कवि’, आजाद  सिंह, राजेश मिश्रा, रवि पाण्डेय छायांकन श्रीजय कुमार व रंजन यादव मारधाड़ मुकेश राठौर नृत्य कानू मुखर्जी आदि है। कलाकारों की बात करें तो भोजपुरी के चर्चित चेहरे कुणाल सिंह, माया यादव के साथ मुख्य भूमिका में राकेश जयसवाल, अंजली सिंह, नंदिनी चैबे, पूजा सिंह, विलेन की भूमिका में सुनील पाण्डेय, पुन्नू पाण्डेय, विभा सिंह व पूनम वर्मा आदि की मुख्य भूमिका हैं।फ़िल्म के पीआरओ किशोर राजपूत फिल्मी झलक प्रिंट मीडिया है।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी में प्रधानमंत्री आवास योजना बंद होने से सस्ते घर का सपना देखने वाले हजारों नागरिक निराश

Aman Samachar

दिव्यांगों को जिला परिषद समाज कल्याण विभाग द्वारा दुपहिया वितरण

Aman Samachar

सोसायटियों के 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों को शीघ्र वैक्सीन उपलब्ध कराने का प्रयास – संजय केलकर 

Aman Samachar

रियल इस्टेट क्षेत्र 2023 में एमएमआर बिक्री में 50 प्रतिशत से अधिक बाजार में हिस्सेदारी 

Aman Samachar

लाक डाउन की समस्या से राहत के लिए आम नागरिकों को मुफ्त राशन व विद्यर्थियों की फी माफ़ कराने की मांग 

Aman Samachar

कोरोना के नए वेरियंट को महाराष्ट्र से दूर रखने के लिए प्रशासन सतर्क – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!