Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

निर्देशक ब्रजेश पाठक भोजपुरी फ़िल्म क्या यही प्यार हैं का लॉकेशन देखने पहुँचे देवघर

देवघर  , भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के नवचर्चित निर्देशक ब्रजेश पाठक इन दिनों बाबा बैधनाथ की नगरी देवघर में घूम रहें हैं। कारण ब्रजेश पाठक अपनी आगामी फिल्म क्या यही प्यार हैं के लॉकेशन का जायजा लेने देवघर पहुँचे। बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लेते हुए फ़िल्म की सफलता का कामना करते हुए इन्होंने देवघर के खूबसूरत लॉकेशन को देखा।
                    आपको बता दें इससे पहले भी यहाँ कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग हो चुकी हैं। जैसा कि ब्रजेश पाठक ने बताया उन्हें देवघर का लॉकेशन काफी पसंद आ रहा हैं। जबकि,वे अपनी फिल्म को लेकर जिस प्रकार का दृश्य चाह रहे हैं। ऐसा मनोरम दृश्य देवघर में भरपूर हैं। इससे पूर्व ब्रजेश पाठक के निर्देशन में बनी भोजपुरी फ़िल्म हत्यारा भी बहुत जल्द रिलीज होगी जबकि,कई फिल्मों की शूटिंग शुरू होनी हैं।
                  क्या यही प्यार हैं में मुख्य भूमिका में आशु और शिवानी की जोड़ी दिखेगी। जबकि अन्य कलाकार शशिभूषण गिरी, आनंद मोहन, जेपी सिंह,  पिंकी सिंह, रोहित, अमित श्रॉफ, लालबहादुर व अन्य नजर आयेंगे। फ़िल्म के लेखक ब्रजेश पाठक, संगीतकार अमन श्लोक,  आशीष वर्मा व सुनील सिंह, कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर मुस्ताक, मैकअप मैन रौशन व प्रोडक्शन मैनेजर बब्बन कुमार सिन्हा हैं।

संबंधित पोस्ट

जी.एम.मोमिन वीमेंस कालेज स्टडी सेंटर में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन सफल

Aman Samachar

बाल दिवस पर बच्चों के लिए सूर्या अस्पतालने सबसे बड़े साइक्लोथॉन का किया आयोजन

Aman Samachar

जिले के विकसित एवं अविकसित क्षेत्रों में केंद्रीय योजनाओं के माध्यम से अंतर कम किया जाय – कपिल पाटिल

Aman Samachar

भारत पाक युद्ध के सैनिकों की कृतज्ञता प्रकट करने के सोल्जर मैराथन-विक्ट्री रन में दौड़े नागरिक 

Aman Samachar

त्योहारों के आगमन के साथ ही बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने “ख़ुशियों का त्योहार” की शुरुआत की

Aman Samachar

मानसूनी बीमारियों से निपटने के लिए ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था सुसज्ज 

Aman Samachar
error: Content is protected !!