Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़
ठाणे [ युनिस खान ] घोडबंदर रोड इलाके में आज  पुलिस की AHTC की टीम ने छापा मारकर देहव्यापार के धंधे में लगायी दो लड़कियों कु मुक्त करा लिया है। इस सेक्स रैकेट को चलाने वाले दलाल की पुलिस तलाश कर रही है।
                मिली जानकारी के अनुसार कासरवडवली पुलिस स्टेशन की हद में आनन्द नगर , बस डीपो ,सरस्वती हाई स्कूल के पास चल रहे सेक्स रैकेट के अड्डे पर बोगस ग्राहक व पंच भेजकर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस के छापे में एक आदमी के चंगुल से 2 पीडित लडकियों  को देहव्यापार के धंधे से मुक्त करा लिया है। इस सेक्स रैकेट को चलाने वाले मास्टर माइंड दलाल फरार हो गया है। पुलिस ने देह व्यापार का अड्डा चलाने वाले दलाल के खिलाफ पिटा ऐक्ट की विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों पीड़ित लड़कियों को महिला सुधार गृह भेजने की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में ठाणे शहर AHTC की पुलिस टीम जुट गयी है ! आरोपी आर्केस्ट्रा बार में काम करने वाली लडकियो से कई महीनों से देह व्यापार का घिनौना काम करा रहा था। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में ठाणे शहर AHTC के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक कडलग औऱ AHTC की टीम ने सयुंक्त रूप से कार्रवाई की है। पुलिस फारार आरोपी की धरपकड़ के लिए खोजबीन कर रही है।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी निजामपुर मनपा स्कूलों की दयनीय स्थिति , 28,000 छात्रों का शैक्षिक भविष्य खतरे में – रईस शेख़

Aman Samachar

पत्रकार दिवस पर कोरोना से मृत चार पत्रकारों के परिजनों को एक एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता का चेक दिया

Aman Samachar

श्याम स्टील ने रवि किशन को बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर

Aman Samachar

रेनो इंडिया ने फेस्टिव सीजन को सेलीब्रेट करने के लिए काइगर, ट्राइबर और क्विड का लिमिटेड एडिशन पेश

Aman Samachar

जिले में 1 से 30 नवंबर तक मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू 

Aman Samachar

मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर सामान्य तरह से छठ पूजा कर सहयोग करें –  जिलाधिकारी

Aman Samachar
error: Content is protected !!