Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अनधिकृत निर्माण के मुद्दे पर महापौर ने मनपा आयुक्त को पत्र देकर स्पष्टीकरण माँगा

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना काल में शहर के विविध क्षेत्रों में अनधिकृत निर्माण किये जाने के मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं ने मनपा से जिम्मेदार अधिकारीयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। अब महापौर नरेश म्हस्के ने भी अनधिकृत निर्माण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मनपा आयुक्त को पत्र देकर वास्तविकता की जानकारी माँगा है। कांग्रेस नेताओं के बाद महापौर म्हस्के के पत्र के बाद मनपा प्रशासन इस मुद्दे पर क्या निर्णय लेता है इस लोगों की निगाहें लगी हैं।

                                         उन्होंने कहा है की कोरोना काल में अनधिकृत निर्माण होने की शिकायतें राजनितिक दलों की ओर से मिल रही हैं।  इस आशय का मुद्दा मनपा की महासभा में भी उठाया गया है। उन्होंने ठाणे शहर और उसके बाहर अनधिकृत निर्माणों को लेकर नाराजगी जताते हुए मनपा प्रशासन से जवाब मांगा हैं। महापौर ने इस संदर्भ में एक पत्र मनपा आयुक्त डॉ विपिन शर्मा को देकर अनधिकृत निर्माण की सच्चाई की जानकारी माँगा है। साथ ही महापौर ने पत्र में कहा है कि यदि कहीं पर अवैध निर्माण हो रहा है तो ऐसे निर्माणों पर तत्काल कार्रवाई की जाए और प्रशासन को ठाणे मनपा की छवि सुधारने का प्रयास करना चाहिए।
ठाणे  मनपा क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण का मामला एक बार फिर सामने आया है। केवल नागरिकों की नहीं बल्कि जनप्रतिनिधियों की शिकायतों से अब प्रशासन की भूमिका को लेकर सवाल उठने लगा है जिससे ठाणे मनपा की छवि धूमिल हो रही है। महापौर ने कहा कि अच्छा कार्य करने के बाद भी अनधिकृत निर्माण का मुद्दा उठाकर बदनाम किया जा रहा है।  जिसके चलते अनधिकृत निर्माण की सही स्थिति स्पष्ट करना आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वे उन जगहों पर जाकर निरीक्षण करें जहां इस तरह के अनधिकृत  निर्माण की सूचना मिल रही है। मनपा आयुक्त को लिखे पत्र में महापौर ने स्पष्ट किया है कि ऐसे निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी किए जाएं जहां अवैध निर्माण हो रहे हैं। ठाणे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद नगर सेवक एड विक्रांत चव्हाण ने अनधिकृत निर्माण का मुद्दा उठाकर मनपा प्रशासन को घेरने का प्रयास किया।  इसके बाद कांग्रेस नेता संजय घाडीगावकर ने अनधिकृत निर्माण की प्रदर्शनी लगाने के लिए जगह की मांग करते हुए मनपा आयुक्त डा शर्मा के हाथो उद्घाटन करने की इच्छा व्यक्त करते हुए मनपा आयुक्त को ज्ञापन दिया।  उन्होंने मनपा आयुक्त डा शर्मा व नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे से दोषी अधिकारीयों के खिलाफ कारवाई की मांग किया है। अनधिकृत निर्माण का मुद्दा तूल पकड़ने पर महापौर म्हस्के ने भी मनपा आयुक्त को पत्र लिखा है।  अब देखना है कि अनधिकृत निर्माण के मूद्दे पर आयुक्त क्या निर्णय लेते है।

संबंधित पोस्ट

ठाणे मुक्ति आन्दोलन के योद्धाओं की प्रतिमा पर पुष्पार्पण कर दी आदरांजलि 

Aman Samachar

 अभिनेत्री सौम्या टंडन को फ्रंटलाईन वर्कर बनाकर कोरोना का टीका लगाने का मामला गरमाया

Aman Samachar

माँ मुंडेश्वरी मसाला के ब्रांड अम्बेसडर बनें भोजपुरी स्टार अभिनेता सूरज सम्राट

Aman Samachar

कोरोना संक्रमित लोगों के लिए कैपिटल होटल को मनपा घोषित किया आयसोलेशन सेंटर 

Aman Samachar

तालाबों के सौंदर्यीकरण, सड़क, सफाई कार्य का मनपा आयुक्त ने किया निरीक्षण

Aman Samachar

रक्त के आभाव में तबाह होने वाली जिंदगियों को ब्लड डॉट लाइव ऐप से मिलेगा जीवनदान

Admin
error: Content is protected !!