Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोपरी पुल पर एम्बुलेंस के लिए ग्रीन कारीडोर की कांग्रेस ने की मांग

ठाणे [ युनिस खान ] लाक डाउन में ढील के कारण सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर वाहनों के अधिक आवागमन से सुबह और शाम के समय कोपरी पुल पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसी स्थिति में एम्बुलेंस के लिए सुविधा दिलाने की मांग ठाणे शहर ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राहुल पिंगले ने नगर विकास व लोक निर्माण मंत्री से ज्ञापन के माध्यम से मांग की। उन्होंने नवनिर्मित कोपरी ब्रिज पर केवल एम्बुलेंस के लिए ग्रीन कॉरिडोर का प्रबंध किया जाए।
कोरोना के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते मामले धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं। इस स्थिति में सरकार ने लाक डाउन  में ढील दी है। हालांकि आपातकालीन सेवा में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को छोड़कर अन्य यात्रियों को उपनगरीय ट्रेनों से यात्रा करने की अनुमति नहीं दी गई है। इससे सड़कों पर वाहनों की संख्या में इजाफा हो गया है। कोपरी पुल पर ठाणे से मुंबई या मुंबई से ठाणे जाने वाले वाहनों के कारण सुबह-शाम भारी जाम लग जाता है। इसका असर सभी यात्रियों के साथ-साथ एंबुलेंस पर भी पड़ रहा है। नवनिर्मित कोपरी ब्रिज के दो लेन का उद्घाटन कर जल्द दो लेनों खोला जाना था। हालांकि इस बीच एख लेन पर पड़ी दरार के बाद जब तक उसका मरम्मत नहीं हो जाता है, तब तक इसका उद्घाटन नहीं किया जाएगा। दूसरी तरफ सुबह और शाम के व्यस्त समय के दौरान एम्बुलेंस ट्रैफिक जाम में फंस जाती हैं, जो बहुत धीमी गति से आगे बढ़ती हैं। जब तक पुल का उद्घाटन नहीं किया जाता है, तब तक दोनों लेन या मुंबई से ठाणे तक कम से कम एक लेन में एम्बुलेंस के लिए ग्रीन कॉरिडोर उपलब्ध कराने से दिल का दौरा, दुर्घटना या आपात स्थिति के मामले में मरीजों के जीवन को बचाने में मदद मिलेगी। इसलिए नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे, लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण, आरोग्य मंत्री राजेश टोपे, एमएमआरडीए आयुक्त एस.वी. श्रीनिवास के साथ ठाणे मनपा आयुक्त डॉ.विपिन शर्मा और यातायात विभाग के पुलिस उपायुक्त बालासाहेब पाटिल से कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राहुल पिंगले ने की ज्ञापन के माध्यम से की है।

संबंधित पोस्ट

जवेरिया काजी राज्य स्तरीय सावित्री बाई फुले पुरस्कार से सम्मानित 

Aman Samachar

छात्रों की भाषा और अंकगणित के लिए ‘उमंग अभियान’ शुरू करेगी जिला परिषद

Aman Samachar

नवाब मलिक के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पत्रकार , सामाजिक कार्यकर्ता कोरोना योद्धा पुरस्कार से सम्मानित 

Aman Samachar

एसआईआर के ज़रिए मज़बूत विपक्षी नेतृत्व को खत्म करने की साज़िश – डॉ. जितेंद्र आव्हाड 

Aman Samachar

बिजली की दर वृद्धि व बढ़ी बिल के खिलाफ महावितरण कार्यालय पर भाजपा का निषेध मोर्चा आज 

Aman Samachar

मनपा के पांचों केंद्रों में आज से दिया जाएगा कोरोना का टीका

Aman Samachar
error: Content is protected !!