Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

संपत्ति कर व पानी बिल का भुगतान न करने पर दिवा की 84 दुकानें सील , 379 को नोटिस जारी

ठाणे [ इमरान खान ] संपत्ति कर व पानी बिल का भुगतान न करने वाले लोगों के खिलाफ मनपा ने कार्रवाई शुरू कर दी है।  चार दिनों से शुरू कार्रवाई में दिवा के संपत्ति कर न भरने वाले 84 दूकान व 10 रिहायशी स्थानों को मनपा ने सील कर  दिया है। इसी तरह पानी बिल का भुगतान न करने वाले 92 नागरिकों के नल कनेक्शन खंडित किया है।

                        मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा के आदेश पर मनपा ने बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई मुहीम तेज कर दिया है। गौरतलब है कि मनपा आयुक्त डा. शर्मा ने गत दिनों वर्ष 2020 – 21 के संपत्ति कर व पानी बिल वसूली  लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास करने का निर्देश दिया था।  उन्होंने  अपने आदेश में वसूली के लक्ष्य पूरा करने न ढिलाई करने वाले अधिकारीयों के खिलाफ कार्रवाई  संकेत दिया था। मनपा ने प्रभाग स्तर पर संपत्ति कर व पानी बिल वसूली की मुहीम तेज कर दिया है।  दिवा में उपायुक्त अश्विनी वाघमले , सहायक आयुक्त महेश आहेर ने संपत्ति कर व पानी बिल बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दिया है।  चार दिनों से बकायेदारों की दुकाने सील कर डिमांड नोटिस जारी किया है। 14 से 17 दिसंबर के दौरान 84 दूकान व 10 घर सील किया है।  379 बकायेदारों को डिमांड नोटिस जारी किया है।

संबंधित पोस्ट

वट पूर्णिमा पर महिलाओं में डेंगू बुखार, डेंगू के बारे में जागरूकता

Aman Samachar

मुंब्रा से मुंबई सीएसएमटी के बीच ईद से टीएमटी की वातानुकूलित बस सेवा शुरू 

Aman Samachar

हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो पर्यावरण को बड़ा लाभ होगा – पुलिस उपायुक्त

Aman Samachar

नवंबर तक महाराष्ट्र को पूर्ण अनलाक होने का आरोग्य मंत्री ने दिया संकेत

Admin

3 दिन में 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला और 60 किलो प्लास्टिक जब्त

Aman Samachar

एक स्थिर और समावेशी वित्तीय परिदृश्य को बढ़ावा देने वाल बजट -गिरिराजन मुरुगन

Aman Samachar
error: Content is protected !!