Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भाजपा के जन की बात कार्यक्रम में 500 से अधिक शिकायतें आने का दावा

ठाणे [ युनिस खान ] नागरिकों की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए भाजपा ने जन की बात कार्यक्रम शुरू किया है।  इस कार्यक्रम में 500 से अधिक शिकायतें आने का दावा किया गया है।  कोपरी के आनंद बैंकट हाल में पहले ही कार्यक्रम में नागरिकों का अचछा समर्थन का दावा करते हुए भाजपा शहर जिला अध्यक्ष व एमएलसी एड निरंजन डावखरे ने कहा है कि शिकायतों के बारे में संबंधित विभाग से सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।

कोपरी में आयोजित जन की बात कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे , विधायक संजय केलकर ,मनपा में गटनेता मनोहर डुंबरे , प्रदेश सचिन एड संदीप लेले ,नगर सेवक नारायण पवार , भरत चव्हाण समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।  कोपरी इलाके के नागरिकों ने केंद्र , राज्य व मनपा से संबंधित शिकायतें जन की बात कार्यक्रम में दिया है।  जिसमें अधिकांश मनपा से संबंधित शिकायतें बताई गयी है। सांसद सहस्त्रबुद्धे , विधायक केलकर , एमएलसी डावखरे ने नागरिकों की शिकायतें सुनने के बाद संबंधित विभाग से संपर्क कर उनका निरकरण करने का आश्वासन दिया है। भाजपा के जन की बात कर्यक्रम पर जहाँ नागरिकों ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे हमारी समस्या व शिकायतों को सुलझाने में मदद मिलेगी।  यही काम राज्य सरकार व मनपा की सत्ता में बैठे लोगों को करना चाहिए।  पहले लोकशाही दिवस या जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा था। अब सरकारी आयोजन की खानापूर्ति की जा रही है वह भी लाक डाउन में ख़ास नहीं है।  जन प्रतिनिधियों व सरकार के प्रतिनिधियों को जनता दरबार का आयोजन कर नागरिकों की समस्याओं व शिकायतों का निराकरण करने का कार्य करना चाहिए।  जिनके हाथ में सत्ता की शक्ति है वे बेहतर काम कर सकते है।

संबंधित पोस्ट

टोरेंट पावर ने आयोजित किया उपभोक्ता जागरूकता के लिए जनता दरबार

Aman Samachar

एसर के ग्‍लोबल चेयरमैन एवं सीईओ जैसन चेन ने मेक इन इंडिया को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

Aman Samachar

शिवसेना शिंदे गुट की नेता मनीषा कायंदे व झूठी खबर चलाने वाले न्यूज को100 करोड़ के हर्जाने का नोटिस

Aman Samachar

पंजाब नेशनल बैंक की खास त्योहारी पेशकश, लोन प्रोसेसिंग चार्ज माफ किया

Aman Samachar

मैजिकब्रिक्स प्रॉपइंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार संपत्ति के मूल्यों में बढ़ोतरी देखने को मिली

Aman Samachar

सडकों की शीघ्र मरम्मत नहीं कराया तो राकांपा भारी वाहनों का शहर में आवागमन रोकेगी – आनंद परांजपे

Aman Samachar
error: Content is protected !!