Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भगवान परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा का ठाणे शहर में भव्य स्वागत कर निकाली गयी कलश यात्रा

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भगवान परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा का ठाणे शहर के तुलजा भवानी मंदिर के निकट भव्य स्वागत किया गया . इसके बाद ब्राह्मण सोसायटी तक यात्रा निकालने के बाद भाईंदर के लिए रवाना की गयी .यात्रा का विप्र फाउंडेशन , जय परशुराम सेना व ब्रह्म फाउंडेशन की ओर विधिवत पूजन कर कलश यात्रा निकलकर आगे के लिए प्रस्थान किया गया .
             केरल के कांचीपुरम से शुरू अमृत भारत रथ,श्री परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा आज ठाणे हायवे गुरुद्वारा के समीप स्थित तुलजा भवानी मंदिर के पास पहुँची . इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन , जय परशुराम सेना व ब्रह्म फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त विवेक पंडित ,जय परशुराम सेना के संस्थापक ओमप्रकाश शर्मा , ब्रह्म फाउंडेशन के संस्थापक एड. बी एल शर्मा , सी ए सुनील शर्मा , विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारी  महाराष्ट्र प्रभारी राजेन्द्र झिरमिरिया , महावीर शर्मा ,श्रीकांत जोशी , मदनलाल सारस्वत , श्यामसुंदर शर्मा , पूर्व नगर सेवक गुरुमुख सिंह स्यान आदि की उपस्थिति में भगवान् परशुराम की पूजा कर यात्रा को आगे रवाना किया गया .                      कार्यक्रम को सफल बनाने में डा सुशील इन्दोरिया , रमेश शर्मा , जनार्दन शर्मा , महेश बांगडा , सज्जन शर्मा , होशियार शर्मा , भूपेन्द्र भट , विजेंद्र शर्मा , एड दरम्यान सिंह बिस्ट ,बिहारीलाल शर्मा , सुखबिंदर सिंह ,,महावीर पैन्यूली  ,महिला समिति की सुमन शर्मा , पूनमराज व अन्य महिलाओं ने कलश यात्रा को सफल बनाने में सहयोग किया है .एड बी एल शर्मा ने बताया कि करीब  30 वर्षों से ओमप्रकाश शर्मा द्वारा भगवान परशुराम के बारे में शुरू किए जनजागरण का परिणाम है कि आज भक्तों की संख्या बढ़ रही है और पूरे देश में भगवान परशुराम के बारे में जागरूकता आ रही है . यात्रा के अरुणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड परशुराम गाँव पहुँचने के बाद 11 करोड़ रूपये की लागत से भगवान श्री परशुराम जी 51 फ़ीट की पंचधातु की भव्य प्रतिमा प्रतिष्ठापित की जायेगी .

संबंधित पोस्ट

कोविड काल में कार्यरत सरकारी कर्मचारी बहनों के लिए भाईचारे की पहल काबिले तारीफ – शंभूराज देसाई

Aman Samachar

जन्मभूमि कहीं भी हो, कर्मभूमि महाराष्ट्र की मराठी भाषा ही जोड़ती है’ – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

गुरूवार को टोरेंट पावर कंपनी के खिलाफ मुंब्रा राकांपा कार्यालय से निकलेगा मोर्चा 

Aman Samachar

पीएनबी को मिला लगातार चौथे वर्ष “राजभाषा कीर्ति” प्रथम पुरस्कार

Aman Samachar

बॉब फाइनेंशियल और क्रेडिटएआई ने मिलकर विशेष रूप से किसानों के लिए लॉन्च किया सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड 

Aman Samachar

प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस ने गारंटीड रिटर्न के साथ लांच किया प्रामेरिका लाइफ रॉकसालिड फ्यूचर

Aman Samachar
error: Content is protected !!