Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

5 तोते, दुर्लभ16 ब्लैक स्तर कछुओं को मुक्त कराके ठाणे वन विभाग ने किया तीन आरोपियों को गिरफ्तार 

ठाणे [ इमरान खान ] घर में अकूत संपत्ति आने के लिए दुर्लभ जंगली जानवरों को रखने वाले तीन लोगों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया गया था। ठाणे वन विभाग की टीम ने मलाड और क्रॉफ्ट मार्केट से पांच तोतों और 16 दुर्लभ ब्लैक स्टार कछुओं को बचा लिया है। ठाणे वन अधिकारी राकेश भोईर ने इस आशय की जानकारी दी है।

         वन विभाग ठाणे और विश्व अपराध नियंत्रण ब्यूरो के संयुक्त अभियान में सबसे पहले मलाड पूर्व में छापा मारा गया और आरोपी प्रमोद शिवसूरत पाल को गिरफ्तार कर एक तोता और 7 दुर्लभ ब्लैक स्टार कछुओं को जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी द्वारा दिए गए बयान के अनुसार उसने पाया कि वह भेंट किए हुए जीवों को क्रॉफ्ट मार्केट से ले गया था।  टीम ने क्रॉफ्ट मार्केट में पशु बेच रहे शकील खान और दीपक म्हात्रे को गिरफ्तार कर उनके पास से 4 तोते और 9 ब्लैक स्टार कछुए पकड़े।  वन विभाग के इस संयुक्त अभियान में टीम ने 3 आरोपी व 16 दुर्लभ ब्लैक स्टार कछुआ व पांच तोते को पकड़ा है। वन क्षेत्राधिकारी ठाणे राकेश भोईर ने नागरिकों से अपील की है कि पैसा कमाने के लिये वन्य प्राणियों को इस प्रकार घर में न रखें और नागरिकों को अंधविश्वास में नहीं फंसना चाहिए। अन्यथा, उनके खिलाफ वन्य जीव अधिनियम, 1972 के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

संबंधित पोस्ट

समाजवादी विचारधारा जागृत करने के लिए सोमवार को ठाणे में सत्यशोधक रैली 

Aman Samachar

डायघर की एक गैरेज में आग लगने से 17 दोपहिया वाहन जलकर ख़ाक 

Aman Samachar

पीएनबी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वर्चुअल योग के लिए डिजिटल माध्यम से जागरूकता फैलाई

Aman Samachar

मैं भारत हूं संघ’ के कार्यक्रम में ठाणे की समाजसेवी हस्तियों को मिला ‘ठाणे नवरत्न पुरस्कार’

Aman Samachar

दीपावली स्नेह मिलन समारोह में उत्तर भारतीयों ने दिखाई एकजुटता

Aman Samachar

पुरुषों में स्तन कैंसर का निदान मुश्किल नहीं – डॉ मेघल संघवी

Aman Samachar
error: Content is protected !!