Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अपना दवाखाना में शुरू टीकाकरण केंद्र का दौराकर नगर विकास मंत्री ने की मनपा की सराहना

ठाणे [ युनिस खान ] राज्य के नगर विकास व जिले पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे मनपा के टीकाकरण केन्दों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।  इस दौरान उन्होंने मनपा के टीकाकरण केन्द्रों की व्यवस्था को लेकर मनपा की सरहना की है।  कुछ दिनों से दिल्ली की तर्ज पर शुरू किये गए अपना दवाखाना को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आज पालकमंत्री ने अपना दवाखाना के टीकाकरण केंद्र का निरिक्षण करने पहुंचे उनके साथ महापौर नरेश म्हस्के भी उपस्थित थे।

                       आज पालकमंत्री शिंदे आनंद नगर स्थित हिन्दूह्रदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे अपना दवाखाना में शुरू टीकाकरण केंद्र में गए।  उन्होंने अपना दवाखाना में नियमित टीकाकरण केंद्र चलाये जाने के नियोजन की सराहना की।  गरीब जरुरतमंद लोगों को मुफ्त दवा उपचार व जांच के लिए मनपा ने शहर के कुछ स्थानों में दिल्ली की तर्ज पर अपना दवाखाना शुरू किया। शहर में करीब 50 दवाखाना शुरू करने की घोषणा की गयी। डा काशीनाथ घाणेकर सभागृह परिसर में अपना दवाखाना का उद्घाटन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हाथो किया गया।  इसके बाद अपना दवाखाना की योजना को आगे बढाने में मनपा सफ़ल नहीं हुई।  इस योजना को लेकर भाजपा व मनसे से मनपा प्रशासन व मनपा में सत्ताधारी पार्टी शिवसेना को घेरते हुए अपना दवाखाना योजना को लेकर सवाल उठाया है।  आज पालकमंत्री शिंदे ने आनंद नगर के अपना दवाखाना में चल रहे कोरोना टीकाकरण केंद्र का दौरा कर उक्त दवाखाना में नियमित टीकाकरण केंद्र चलाने के नियोजन के लिए मनपा की सराहना किया। उन्होंने आनंद नगर के टीकाकरण केंद्र के अलावा टेंभीनाका , उथलसर के अंबेडकर रोड केंद्र का निरिक्षण किया।  महापौर म्हस्के ने बताया कि शहर में 50 स्थानों में टीकाकरण केंद्र शुरू हैं। नागरिकों को कोरोना की वैक्सीन लगाकर कोरोना संक्रमण से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी में 15 से 18 आयुवर्ग के किशोरों का आज से टीकाकरण शुरू – डा कारभारी खरात 

Aman Samachar

सर्दी बुखार के जीरो रोगी अभियान को लेकर मनपा ने शुरू किया जनजागरण 

Aman Samachar

घास कटाने खेत में गए किसान की सर्पदंश से मृत्यु

Aman Samachar

गंगा सागरपुत्र असोसिएशन की ओर से दी गयी दिवंगत ताराचंद निषाद को श्रधांजलि

Aman Samachar

कई पूर्व नगर सेवा व कार्यकर्ता राकांपा अजीत पवार गुट में शामिल

Aman Samachar

बच्चों के खेलने के पार्क में ट्रांसफ़ॉर्मर नहीं लगने देंगे – विक्रांत चव्हाण

Aman Samachar
error: Content is protected !!