Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

छत्तीसगढ़िया पलायन मजदूर का दर्द और अटूट प्रेम कहानी को दर्शाती फिल्म रोमियो राजा का टीजर हुआ रिलीज

रायपुर [ अमन न्यूज नेटवर्क ] छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए रोजगार का अवसर लगातार बढ़ने लगें हैं और कई कारखाने, प्लांट भी स्थापित हो रहें हैं। छत्तीसगढ़ के लोगों को रोजगार भी मिलने लगा हैं। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र से लोग आज भी रोजी रोटी और मजदूरी के लिए दूसरे प्रदेशों की ओर पलायन करतें हैं और वे दूसरे प्रदेशों में रोजगार कर अपने परिवार का गुजर-बसर करतें हैं। लेकिन दूसरे प्रदेशों में मजदूरों का शोषण और उनके बोली भाषा को लज्जित करने का घृणित कार्य किया जाता हैं।जिसका जीवांत दृश्य छत्तीसगढ़ की आगामी फिल्म रोमियो राजा में देखने को मिलेगा। इस फिल्म में कई ऐसे दृश्य हैं,जिसे देखकर दर्शक रोमांचित होंगे और तारीफ को मजबूर हो जाएंगे।
               टीजर को देखने के बाद कहा जा सकता हैं कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा में पहली दफा अद्भुत कृति का नजारा इस टीजर में देखने को मिलेगा। इस टीजर को देखने के बाद पुनः टीजर को बार-बार देखने का मन करेगा। टीजर रिलीज होने के बाद दर्शकों ने टीजर के विषय में अपनी प्रतिक्रिया भी दी। दर्शकों का कहना हैं कि टीजर देखने के बाद पता चलता हैं कि फ़िल्म की निर्माण गुणवत्ता में कोई कमी नहीं हैं और स्तर का फ़िल्म निर्माण किया गया हैं। रोमियो राजा छत्तीसगढ़ की बहुत ही बेहतरीन फिल्म बनीं हैं। फिल्म के टीजर को एक नवंबर छत्तीसगढ़ राज्य  स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय यादव के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के आरती के बाद यूट्यूब चैनल आरजे इंटरटेनमेंट पर रिलीज किया गया। इस फिल्म के प्रोड्यूसर अनिल पी चौहान और एसोसिएट प्रोड्यूसर प्रिया चौहान हैं।जिनका कहना है कि इस टीजर को पब्लिक का भरपूर प्यार मिल रहा हैं। वहीं प्रोड्यूसर अनिल पी चौहान का कहना है कि टीचर के माध्यम से अपने स्वर्गीय पिता रेशम लाल चौहान रिटायर्ड प्रिंसिपल गवर्नमेंट स्कूल को श्रद्धांजलि अर्पित की है और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया है। इस फिल्म निर्माण में खासकर मार्केटिंग प्रमोशन और सेल्स में उनकी बहन उषा चौहान और भाई राजेश चौहान और आकाश चौहान,दीदी अंजलि चौहान सरायपाली,अश्वनी राजनांदगांव का प्रमुख योगदान रहा है।
          इस फिल्म के डायरेक्टर छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार देवेंद्र जांगड़े है। इस फिल्म में छत्तीसगढ़ के कई सुपरहिट कलाकार भी हैं जिन्होंने शानदार अभिनय किया हैं। फ़िल्म के प्रमुख कलाकार अनिल शर्मा, संतोष निषाद, सलीम अंसारी, जयंती मनहर, क्रांति दीक्षित, अमर दास, लंबी अन्ना, नीरज उइके, डॉ अजय सहाय, पुष्पांजलि शर्मा किरण ताम्रकार, अनीता यादव, संतोष साहू, किशोर मंडल, लता राहि व अन्य हैं। इस फिल्म में मुख्य नायक देवेंद्र जांगड़े और नायिका प्रियंका परमार व अर्चना टंडन नजर आएगी। जबकि,इस फिल्म के गीतों में अनुराग शर्मा,चांपा निषाद, लक्ष्मी कंवर, दीपशिखा, निशा शर्मा की मधुर आवाज सुनाई देगी।वहीं इस फिल्म में म्यूजिक सूरज महानंद ने दिया हैं और डीओपी लक्ष्मण यादव, वीडियो एडिटर सुजीत सिंह, डीआई किरण सुजीत सिंह, साउंड पर प्रिया रंजन सिंह  ने काम किया हैं।

संबंधित पोस्ट

प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई कर मनपा ने वसूले 1 लाख 74 हजार रूपये दंड

Aman Samachar

 ठाणे लोकसभा क्षेत्र में डा संजीव गणेश नाईक की सक्रियता बढ़ी 

Aman Samachar

शहर की सड़कों की मरम्मत कराने का मनपा आयुक्त ने दिया अधिकारीयों को निर्देश

Aman Samachar

फनस्कूल ने खिलौनों और शिशु देखभाल उत्पादों की विशेष श्रृंखला लॉन्च की

Aman Samachar

भिवंडी में झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार 

Aman Samachar

एयरटेल और टाटा समूह/टीसीएस ने की ‘मेड इन इंडिया’ 5जी के लिए साझेदारी की घोषणा

Aman Samachar
error: Content is protected !!