Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जल शुद्धिकरण की 11 यूनिट व क्लोरीनेशन का एक प्लांट बंद होने से अशुद्ध पानी की आपूर्ति – अशरफ पठान

ठाणे [ युनिस खान ]  मनपा के टेमघर जल्शुद्धिकरण केंद्र की 22 यूनिट में 11 यूनिट व क्लोरीनेशन का एक प्लांट बंद है। जिस जगह बालू से पानी की शुद्ध किया जाता है वहां घास व पौधे उग गए हैं।  इस आशय का खुलाशा करते हुए मनपा ने विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान ने कहा है कि मनपा नागरिकों अशुद्ध पानी पिला रही है।

आज टेमघर जल शुद्धिकरण केंद्र का दौरा करने के बाद विरोधी पक्षनेता पठान ने कहा है कि केंद्र में शराब की बोतल व कचरे का अंबार लगा हुआ है। आज अचानक दौरा करने के बाद सही स्थिति सामने आई है।  उन्होंने कहा है कि पानी शुद्धिकरण में लगने वाली बालू कुछ दिन में बदलना चाहिए लेकिन वह भी बदली नहीं जाती है।  उन्होंने कहा कि स्टेम प्राधिकरण से पानी लेने के बाद उसकी आपूर्ति करने से पहले क्लोरिन के दो डोज देने होते हैं। पानी शुद्धिकरण के बाद क्लोरीनेशन करने की प्रक्रिया एक वर्ष से बंद है। मनपा का जल शुद्धिकरण पर ध्यान नहीं है वह नागरिकों को अशुद्ध पानी पिला रही है। कोरोना के बाद नागरिकों को वर्षाजनित बीमारियों से बचाने के लिए नागरिकों को शुद्ध पानी पीने की सलाह देने वाली मनपा अपने नागरिकों को अशुद्ध पानी आपूर्ति कर रही है।  इससे पीलिया , उलटी जुलाब , कालरा , टायफाईड जैसी बीमारी होने का खतरा बना हुआ है।  पाठन ने जलशुद्धिकरण केंद्र के अधिकारीयों व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विशेष महासभा बुलाने की मांग किया है। उन्होंने आठ दिनों में शुद्धिकरण केंद्र की बंद यूनिट शुरू करने समेत सभी आवश्यक सुधार कर शुद्ध पानी की आपूर्ति नहीं किया तो राकांपा की ओर से गृहनिर्माण मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड व शहर जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे के मार्गदर्शन में आन्दोलन की चेतावनी दिया है।

संबंधित पोस्ट

लिविंगॉर्ड तकनीक ओमिक्रॉन सहित हर वैरिएंट के खिलाफ असरदार बनी

Aman Samachar

मरम्मत व देखरेख के चलते शुक्रवार को शहर के कई इलाके में जलापूर्ति बंद 

Aman Samachar

रूद्र प्रतिष्ठान को मिला राज्य सरकार का वनश्री पुरस्कार 

Aman Samachar

न्यू शिवाजी नगर, कलवा पूर्व में नाला सफाई की कांग्रेस ने खोली पोल

Aman Samachar

कोरोना से माता पिता को खोने वाले अनाथ बच्चों को शासन 5 लाख रूपये देगा  – यशोमति ठाकुर

Aman Samachar

डीजी हेमंत नगराले बने मुंबई पुलिस आयुक्त , परमवीर सिंह का गृहरक्षक दल के डीजी पद पर तबादला

Aman Samachar
error: Content is protected !!