Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी मनपा में ठेके पर काम करने वाले 88 मजदूरों को तीन माह से वेतन नहीं

भिवंडी [ एम हुसेन ] भिवंडी महानगरपालिका जलापूर्ति  विभाग में काम करने वाले 88 ठेका मजदूरों को तीन महिने से वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है जिसके कारण श्रमजीवी कामगार रयत संघटना द्वारा मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख को ज्ञापन प्रस्तुत कर तत्काल प्रभाव से न्याय देने की मांग की है ।
         जलापूर्ति विभाग में पूर्व में अनेक वर्षों से बोवरवेल दुरुस्ती काम के लिए 27 ,पाईपलाईन दुरुस्ती काम के लिए 33 तथा वॉलमन के रूप में 28 इस प्रकार 88 ठेके पर काम कर रहे हैं जिन्हें वेतन,भविष्य निर्वाह निधि,बोनस,पहचान पत्र आदि सुविधा नहीं मिल रही है। मजदूर अनेक सुविधाओं से वंचित रहते हैं ,उन्हें कभी , समय पर वेतन नहीं  दिया जाता है। इन्हें तीन महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है जिसके कारण इनके परिवार को भूखे दिन व्यतीत करने का समय आगया है ,इस प्रकार की जानकारी संघटना के पदाधिकारी महेंद्र नामखुडा ने मनपा आयुक्त के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए उक्त मजदूरों को तत्काल वेतन का भुगतान करने की मांग की है। इस शिष्टमंडल में हिरामण गुलवी ,गुरुनाथ वाघे ,जितेंद्र सुतार,उज्वला शिंपी,स्वाती शिंदे आदि पदाधिकारी सहभागी थे ।
         मजदूरों की समस्याओं पर मनपा आज सकारात्मक निर्णय लेने वाली थी परंतु भिवंडी मनपा आयुक्त के रूप में गत सप्ताह कार्यभार संभालने वाले सुधाकर देशमुख को उक्त समस्याओं के बाबत कल्पना नहीं थी इसलिए इनसे न्याय की अपेक्षा करते हुए आंदोलन रद्द किया जा रहा है। इस बाबत पंद्रह दिनों में सकारात्मक प्रयत्न नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा इस प्रकार की चेतावनी महेंद्र नामखुडा ने दी है ।

संबंधित पोस्ट

आदिवासी क्षेत्रों में शुरू हुई पानी किल्लत

Aman Samachar

वॉकहार्ट अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा कॉम्प्लेक्स अवेक कोरोनरी आर्टरी बाईपास ग्राफ्टिंग सर्जरी सफल

Aman Samachar

पीएनबी ने डिजिटल उपायों का शुभारम्भ कर सतर्कता प्रबंधन को किया सुदृढ़

Aman Samachar

प्रथम नागरिक के आमंत्रण पर भाजपा विधायक ने महापौर कक्ष में दी सदिच्छा भेट 

Aman Samachar

आईटीआई द्वारा आयोजित कॅरियर मार्गदर्शन शिविर में 350 विद्यार्थी सहभागी 

Aman Samachar

भिवंडी की 4 जर्जर इमारतों का बिजली , पानी कनेक्शन खंडित

Aman Samachar
error: Content is protected !!