Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सहायक आयुक्त सहित 16 कर्मचारी हुए मनपा से सेवा निवृत्त

भिवंडी [ अमन न्युज नेटवर्क ] भिवंडी मनपा को वर्षों तक सेवा देकर सहायक आयुक्त समीम अंसारी सहित 16 कर्मचारी मनपा सेवा से रिटायर हो गए. मनपा अधिकारियों द्वारा रिटायर हुए मनपा कर्मियों के अभिनंदन के लिए बिदाई समारोह आयोजित कर सम्मान किया गया.अपने सहकर्मियों से सम्मान पाकर मनपा कर्मी बेहद भावुक हो गए.उक्त अवसर पर कब्ग्रेस वरिष्ठ नगरसेवक वसीम अंसारी, कार्यालयीन अधीक्षक संजय पुर्णार्थी, कर निरीक्षक माणिकराव जाधव, झोपड़ा विभाग प्रमुख गणेण विभूति, नाना झलके ( रिटायर), सुनिल झलके, मकसूम शेख, सुरेन्द्र भोईर, बालाराम जाधव आदि कर्मचारियों ने  पुष्पगुच्छ,शाल देकर स्वागत किया.      
             मनपा जनसम्पर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार,मनपा  प्रभाग समिति क्रमांक 4 के सहायक आयुक्त शमीम अंसारी के सेवाकाल से सेवानिवृत्त होने पर प्रभाग कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारियों ने सभापति कार्यालय में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया.बिदाई समारोह अवसर पर साथी कर्मचारियों ने शाल,पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। मनपा सेवा से अन्य 15 मनपा कर्मी भी रिटायर हुए कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया. मनपा सेवा से रिटायर हुए कर्मचारियों में प्रभाग समिति क्रमांक 4 सहायक आयुक्त शमीम अंसारी, मिनाक्षी थिटे,महेन्द्र तुकाराम कासारे , रामदास भागू राम मोरे, प्रकाश विश्राम सागवेकर, बालू चिंधा सोनवणे, रंजना बालाराम लसणे,पुरूषोत्तम वामन माली, प्रकाश गजानन पाटिल, एकनाथ रामा जाधव, नरसिंह भिमा सोलंकी, मोतीराम कान्हा जाधव, मारूती मोतीराम पाटिल, बालाराम विठ्ठल पंडित, विश्वनाथ पांडुरंग तम्माल व सुमित्रा विश्वनाथ संगारे शामिल हैं.

संबंधित पोस्ट

थर्टीफर्स्ट , नववर्ष के स्वागत पर कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों से वसूला 4 लाख 70 हजार जुर्माना

Aman Samachar

महापौर की पहल पर आयोजित मराठी ग़ज़ल मुशायरा कार्यक्रम रद्द

Aman Samachar

डॉ. घाणेकर रंगमंच की टिकट खिड़की खुलने से पूर्व ही प्रथम दो या तीन पंक्ति रहती है ‘बुक’ 

Aman Samachar

डॉ. अग्रवाल हेल्थ केयर लिमिटेड ने टीपीजी ग्रोथ और टेमासेक से 1,000 करोड़ रुपए से अधिक की जुटाई फंडिंग 

Aman Samachar

 घनी बस्ती वाली पुरानी इमारतों के पुनर्विकास का मार्ग खुला – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

मुंब्रा की 30 वर्षीय इमारत का स्लेब गिरने से  विस्थापित 21 परिवारों के पुनर्वास की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!