Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सड़क हादसों व यातायात जाम से बचने के लिए सिग्नल प्रणाली का उपयोग करें – महापौर 

 भिवंडी [यूनिस खान ] सड़क हादसों व यातायात जाम की समस्या से बचने के लिए लोग सिग्नल प्रणाली का उपयोग करें।  इस आशय का भिवंडी मनपा मुख्यालय के निकट स्वर्गीय आनंद दिघे चौक पर सिग्नल प्रणाली का उद्घाटन करते हुए महापौर प्रतिभा विलास पाटिल ने आवाहन किया है।
           शहर की यातायात जाम व्यवस्था से नागरिकों को निजात दिलाने हेतु मनपा प्रशासन द्वारा अनेक उपाय योजना किए जा रहे हैं। शहर के तीन प्रमुख नाकों पर सिग्नल प्रणाली स्थापित की जा रही है। इसमें मध्य नजर बंजार पट्टी नाका एवं स्वर्गीय आनंद के चौक पर सिग्नल प्रणाली का शुभारंभ हो गया है। स्वर्गीय आनंद के चौक पर शुरू हुई सिग्नल प्रणाली का उद्घाटन महापौर प्रतिभा पाटिल हाथो किया गया। इस अवसर पर यातायात पुलिस निरीक्षक राजेंद्र मायने, शहर अभियंता लक्ष्मण गायकवाड, विद्युत अभियंता सुनील पाटिल, जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले सहित भारी संख्या में मनपा अधिकारी व पुलिस  कर्मचारी उपस्थित थे। महापौर प्रतिभा पाटिल ने कहा कि सड़क हादसों से बचाव एवं यातायात जाम की समस्या से बचने के लिए पूर्णतया सिग्नल प्राणी का पालन करना चाहिए। शहर में दो जगहों पर बंजार पट्टी नाका एवं स्वर्गीय आनंद के चौक पर सिग्नल प्रणाली की शुरुआत हुई जिससे शहरवासियों को व्यापक फायदा मिलेगा। भिवंडी कल्याण मार्ग पर जल्द ही सिग्नल प्रणाली शुरू हो जाने से शहरवासियों को यातायात जाम से पूर्णतया निजात मिल जाएगी। शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग के चौराहे पर सिग्नल प्रणाली शुरू होने से शहर के जागरूक नागरिकों में  खुशी है। सड़क हादसों को रोकने एवं शहर यातायात जाम व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने हेतु भिवंडी मनपा आयुक्त रहे डॉक्टर पंकज आशिया द्वारा ट्रैफिक अधिकारियों के साथ अनेकों बार मीटिंग कर सिग्नल प्रणाली शुरू किए जाने की कवायद शुरू की गयी। शहरवासियों को अपेक्षा है की वर्तमान मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख शहर विकास के लिए सकारात्मक प्रयास करेंगे।

संबंधित पोस्ट

पालकमंत्री ने सिविल अस्पताल में लगवाया कोरोना का टीका

Aman Samachar

भिवंडी पंचायत समिति सभापति पद पर शिवसेना के प्रकाश भोईर निर्विरोध

Aman Samachar

टोकियो ओलम्पिक के लिए चयनित दस खिलाडियों को महापौर व जिलाधिकारी न दी शुभकामना

Aman Samachar

भिवंडी में 5 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Aman Samachar

29 व 30 दिसंबर 2021 को ऑनलाइन रोजगार मेला का आयोजन 

Aman Samachar

   बैंक ऑफ़ बड़ौदा प्रत्येक संवितरित ऑटो और होम लोन के साथ एक पौधा लगाएगा 

Aman Samachar
error: Content is protected !!