Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भाजपा गटनेता के कक्ष में घुसकर घेराव करने वाले शिवसेना नगर सेवकों के खिलाफ पुलिस आयुक्त से कार्रवाई की मांग 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना संक्रमण काल बड़ी संख्या में भाजपा गटनेता के कक्ष में घेरान करने वाले शिवसेना नगर सेवक , नगर सेविकाएँ व कार्यकर्ताओं के समूह के खिलाफ भाजपा नेताओं ने पुलिस आयुक्त से मिलकर कार्रवाई की मांग किया है। शहर में तीन पादचारी पुल निर्माण पर 13 करोड़ रूपये चुनाव फंड जमा करने के लिए खर्च करने का आरोप लगाते भाजपा गटनेता मनोहर डुंबरे ने सवाल उठाया था। जिसे लेकर शिवसेना नगर सेवकों , नगर सेविकाओं व कार्यकर्ताओं ने उनके कक्ष में घुसकर घेराव कर माफ़ी मांगने की मांग किया।

            कल देर शाम भाजपा ठाणे शहर जिला अध्यक्ष व एमएलसी एड निरंजन डावखरे , विधायक संजय केलकर के नेतृत्व एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस आयुक्त विवेक फनसलकर को ज्ञापन देकर शिवसेना नगर सेवकों व कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ नगर सेवक मिलिंद पाटनकर , नारायण पवार , मृणाल पेंडसे ,अर्चना मनेरा ,स्नेहा अंब्रे ,कमल चौधरी ,दीपा गावंड ,परिवहन समिति सदस्य एड सुरेश कोलते ,भाजपा पदाधिकारी रमेश अंब्रे ,डा किरण मनेरा ,प्रशांत गावंड ,वीरसिंह पारछा ,राजकुमार यादव आदि शामिल थे। भाजपा नेताओं ने कहा है कि भाजपा गटनेता डुंबरे के कक्ष में शिवसेना नगर सेविका राधिका फाटक, मिनल संखे, साधना जोशी, नगर सेवक दिलीप बारटक्के, विकास रेपाळे, सिद्धार्थ ओवळेकर  समेत 150 – 200 कार्यकर्ता आकर घेराव किये। भाजपा गटनेता डुंबरे ने शिवसेना पर लगाये आरोप के लिए आठ दिन में माफ़ी मांगने की धमकी दिया। कोरोना काल में इस तरह भीड़ जमाकर कर नियम का उलंघन किया है।  उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए अन्यथा भाजपा निषेध आन्दोलन करने की चेतावनी दिया है।   भाजपा गटनेता डुंबरे ने कहा है कि महापौर नरेश म्हस्के के आदेश के अनुसार मनपा मुख्यालय के सुरक्षा रक्षकों ने जमा शिवसेना कार्यकर्ताओं की भीड़ नहीं हटाया जिससे सुरक्षा रक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग किया है। घटना के सूचना मिलने पर आये भाजपा नेताओं को सुरक्षा रक्षकों ने करीब आधा घंटा गेट पर रोककर रखा। भाजपा गटनेता डुंबरे ने कहा है कि मुझे शिवसेना नगर सेवकों ने माफ़ी मांगने की धमकी दी है मैं माफी नहीं मांगूंगा।  मेरी पार्टी व सभी भाजपा नगर सेवक मेरे साथ हैं मैं अकेले नहीं हूँ।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

मनपा की लापरवाही के चलते गंदा पानी से होकर जाने को मजबूर हैं लोग 

Aman Samachar

ब्रम्हांड इलाके की पानी समस्या सुलझाने का महापौर ने दिया आधिकारियों को आदेश 

Aman Samachar

अधर में लटके एस आर ए प्रकल्प को गृहनिर्माण मंत्री ने शीघ्र शुरू कराने के साथ बकाया किराया दिलाया 

Aman Samachar

मनपा क्षेत्र के हाटस्पॉट इलाके में 30 नवम्बर तक लाक डाउन बढ़ा , मिशन बिगिन अगेन के तहत मिली छूट जारी रहेगी

Aman Samachar

30 वें राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के बारे अगले सप्ताह कोर कमेटी की बैठक में होगा निर्णय 

Aman Samachar

एसबीआई कार्ड ने सेहत और फिटनेस पर विशेष ध्यान देने वाले लोगों के लिए ‘एसबीआई कार्ड पल्स’  किया लॉन्च

Aman Samachar
error: Content is protected !!