Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

गीता चौधरी और अनूप जलोटा का गाया हुआ भजन ओ कान्हा किया गया रिलीज

 मुम्बई , जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर गीता चौधरी और अनूप जलोटा का गाया हुआ भजन ओ कान्हा दर्शकों के मन को भा रहा हैं। बीतें दिन यह कृष्ण भजन रेड रिबन यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया हैं। जिसे अनूप जलोटा और गीता चौधरी ने गाया हैं जबकि,गीत और संगीत हरिओम जोशी का हैं। इस गीत के निर्माता राजेश मिश्रा “गुड्डू”, निर्देशन आलोक मसीह हैं।
     यह भजन स्पेशल जन्माष्टमी के लिए रिकॉर्ड किया गया था। इस भजन की पूरी टीम ने जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर रिलीज करने का निश्चय किया था। इस भजन ने रिलीज होते ही धूम मचा दी हैं और लोगों को यह कृष्ण भजन बहुत पसंद आ रहा हैं। गीता चौधरी की अगर बात करें  तो वह सीआईएसएफ पुलिस में है और इस समय आगरा के ताजमहल में ड्यूटी पर हैं। सीआईएसफ में होने के बावजूद भी गीता चौधरी को सिंगिंग का  बहुत शौक है और वह ड्यूटी के साथ-साथ भजन  तथा फिल्मी सॉन्ग गाने में बहुत रुचि रखती हैं। गीता चौधरी का  भजन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मथुरा तथा वृंदावन  के मंदिरों में यह भजन अभी से बजने लगें हैं। अगर भक्ति टीवी चैनलों की बात की जाए तो जन्माष्टमी के अवसर पर  काफी भक्ति चैनलों पर इस भजन का प्रसारण किया जाएगा। जिसे दर्शक टीवी और यूट्यूब के माध्यम से अपने घर पर ही भजन का लुप्त उठा सकेंगे। गीता चौधरी इसके बाद बहुत सारे भजन और फिल्मी गाने भी रिलीज के लिए तैयार हैं। जो भजन रिलीज हुआ है,उसके बोल बहुत ही प्यारे हैं(ओ कान्हा ) ‘श्याम सुंदर मनमोहन माधव मेरे मन को भयो है?जैसे इस भजन के बोल हैं वैसा ही यह भजन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा हैं।

संबंधित पोस्ट

बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में पेयजल के दो कियोस्क की भेंट

Aman Samachar

एस एस सी बोर्ड परीक्षा में रईस हाई स्कूल की शानदार सफलता

Aman Samachar

क्लीन एंड नीट मुंब्रा कौसा अभियान की मरजिया पठान ने की शुरुआत 

Aman Samachar

कोहिनूर ग्रुप ने अपने मेगा सितंबर महीने में 7 नए रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अग्निवीरों के लिए भारतीय थल सेना के साथ समझौते पर किए हस्ताक्षर

Aman Samachar

विधवाओं को ‘गंगा भागीरथी’ संबोधित करने का प्रस्ताव वापस लेने की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!