Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 बकरा ईद व अषाढ़ी एकादशी भाईचारा व अमन शांति से मनाएं – योगेश चौहाण

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] ईद उल अजहा व आषाढ़ी एकादशी त्योहार को भाईचारा व शांतिपूर्वक मनाने के लिए भिवंडी पुलिस की तरफ से आयोजित पीस कमेटी की बैठक में भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चौहाण ने कहा कि नागरिकों को सभी धर्मों का सम्मान करते हुए आपस में भाईचारा और अमन शांति के साथ कानूनी दायरे में अषाढ़ी एकादशी और बकरीद का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाएं.
        न्यायालय व सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी. बैठक में भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चौहाण, एसीपी सुनील वडके, एसीपी प्रशांत ढोले, मनपा उपायुक्त दीपक जिंझाड़, मनपा विधि अधिकारी एड अनिल प्रधान सहित सभी 6 पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे.
           गौरतलब हो कि आगामी 10 जुलाई को हिन्दू धर्म की आषाढ़ी एकादशी और मुस्लिम धर्म का बकरीद त्यौहार एक ही दिन है.जिसको लेकर भिवंडी पुलिस की तरफ से पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन पुलिस संकुल हाल में किया गया. बैठक में मनपा अधिकारी, टोरेंट पावर अधिकारी, पीस कमेटी के सदस्य, मस्जिदों के ट्रस्टी, मौलाना तथा कुरैशी समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे.बैठक में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए भिवंडी पुलिस उपायुक्त चौहाण और मनपा उपायुक्त  जिंझाड़ ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद भिवंडी मनपा द्वारा बकरा ईद त्योहार के उपलक्ष में बनाए जाने वाला अस्थाई कुर्बानी केंद्र इस बार नहीं बनाया जाएगा.
          मुस्लिम समुदाय के जिन लोगों को छोटे जानवरों की कुर्बानी देनी है उन्हें एनजीओ के माध्यम से आवेदन करने पर बिना विवादित प्राइवेट खुली जगह पर कुर्बानी सेंटर बनाने की अनुमति नियम कानून के तहत पूरी जांच के बाद तत्काल दी जाएगी.इसके लिए मनपा में अलग से खिड़की बनाई जाएगी किसी भी त्योहार को मनाने के लिए किसी को किसी प्रकार की रोक नहीं है, लेकिन सभी को नियम कानून के अंतर्गत रह करके ही त्यौहार मनाना होगा.इस संदर्भ में मनपा उपायुक्त दीपक  जिंझाड़ ने बताया कि मनपा की तरफ से साफ सफाई, पानी की आपूर्ति, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव तथा कुर्बानी के बाद बचे हुए अवशेष को उठाने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है. किसी को भी किसी तरह की परेशानी नहीं होगी सभी लोग नियम कानून के दायरे में रहकर के त्यौहार को भाईचारा और अमन शांति पूर्वक मनाएं.

संबंधित पोस्ट

पीएनबी और टाटा मोटर्स फाइनैंस ने कामर्शियल वाहनों की को-सोर्सिंग के लिए साझेदारी की

Aman Samachar

  राज्य में एमएसएमई पारितंत्र के विकास के लिए सिडबी द्वारा मेघालय सरकार के साथ गठबंधन 

Aman Samachar

राज्य के मंदिरों को खोलने के लिए भाजपा ने किया घंटानाद आन्दोलन व सांकेतिक उपोषण 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा में स्टाफ की उपस्थिति में हुआ वार्षिक राजभाषा समारोह एवं हास्‍य कवि सम्‍मेलन 

Aman Samachar

थैलेसिमिया मुक्ति अभियान चलाने वाले तोलानी राज्यपाल के हाथो सम्मानित

Aman Samachar

मेट्रो 4 के कार्यों का निरीक्षण कर मानसून पूर्व सड़क का कार्य पूरा कराने का नगर विकास मंत्री ने दिए निर्देश

Aman Samachar
error: Content is protected !!