Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

40 वर्षों में ठाणे मनपा ने शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में अच्छी प्रगति की 

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे मनपा की स्थापना के गत 40 वर्षों में शहर तेजी से विकसित हुआ। आम नागरिकों की सुविधाओं के साथ मनपा स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र भी प्रगति की है। आज 41वीं वर्षगांठ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मनपा मुख्यालय पर मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर के हाथो मनपा ध्वजारोहण किया गया।

        गौरतलब है कि 1 अक्टोबर 1982 को ठाणे नगर परिषद से ठाणे महानगर पलिका बनी। इसके बाद महानगर पालिका के रूप कार्य शुरू किया। शिक्षा के क्षेत्र में मनपा स्कूल ही नहीं राजीव गाँधी मेडिकल कालेज के माध्यम से डाक्टर , माँ साहेब मीना ठाकरे परिचर्या प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से नर्स और चिंतामण देशमुख प्रशासकीय प्रशिक्षण संस्था के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारी तैयार कर रही है। मनपा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल , वाडिया अस्पताल सहित कई अस्पताल व प्रसूति गृह और दो दर्जन से अधिक आरोग्य केंद्र चल रहे हैं। ठाणे मनपा कैंसर अस्पताल शुरू कर रही है। मनपा परिवहन सेवा की सामान्य बसें और वातानुकूलित बसें न सिर्फ मनपा क्षेत्र में बल्कि मनपा क्षेत्र के बाहर यात्री सेवा दे रही है। शहर में वाटर फ्रंट डेवलोपमेंट के साथ ही राष्ट्रीय स्तर के उद्यान का कार्य शुरू है।  मनपा ने विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर के अनेक पुरस्कार प्राप्त किये हैं। रेल क्षेत्र में मनपा आगे आकर कार्य कर रही है। ठाणे और मुलुंड रेलवे स्टेशन के मध्य नए रेलवे स्टेशन बनाने की दिशा में प्रक्रिया शुरू है।

      ध्वजारोहण के अवसर पर उनके साथ अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी , अतिरिक्त आयुक्त प्रशांत रोडे और अग्निशमन विभाग के प्रमुख गिरीश झलके आदि मौजूद थे। इसके बाद अग्निशमन दल, सुरक्षा बल, एमएसएफ ने परेड करते हुए सलामी दी। परेड का नेतृत्व जवाहर बाग़ अग्निशमन केंद्र के प्रमुख संदीप कदम और बालकुम अग्निशमन केंद्र प्रमुख प्रकाश काकलीज ने किया। ध्वजारोहण और परेड समारोह के बाद नरेंद्र बल्लाल सभागार में महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया गया।  इस अवसर पर परिवहन समिति अध्यक्ष विलास जोशी, अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी, अतिरिक्त आयुक्त प्रशांत रोडे, उपायुक्त मनीष जोशी, वर्षा दीक्षित , अनघा कदम, गजानन गोदेपुरे, उमेश बिरारी, तुषार पवार, शंकर पटोले, मुख्य लेखा एवं वित्त अधिकारी दिलीप सूर्यवंशी, टीएमटी प्रबंधक भालचंद्र बेहरे, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी चेतना के, मुख्य पर्यावरण अधिकारी मनीषा प्रधान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

      इसी प्रकार 41 वीं वर्षगांठ के अवसर पर शहर में स्थित प्रमुख नेताओं की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया गया। आयुक्त अभिजीत बांगर ने मासुंदा तालाब पर छत्रपति शिवाजी महाराज और कोर्ट नाका पर भारतरत्न डा बाबासाहेब अम्बेडकर के पुतले पर  पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। उनके साथ अपर आयुक्त संदीप मालवी ,अपर आयुक्त प्रशांत रोडे, उपायुक्त गजानन गोदेपुरे और उमेश बिरारी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

 नागरिकों की समस्या समाधान के लिए शिवसेना पदाधिकारियों की नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे से भेंट

Aman Samachar

शिवसेना शिंदे गुट की नेता मनीषा कायंदे व झूठी खबर चलाने वाले न्यूज को100 करोड़ के हर्जाने का नोटिस

Aman Samachar

यातायात समस्या का स्थाई हल निकालने के लिए पार्किंग की जगह सर्वेक्षण करने का निर्देश

Aman Samachar

शिवसेना शिंदे गुट बना कौरव की सेना – संजय घाड़ीगांवकर

Aman Samachar

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लीडर एका ने रोहित श्रीवास्तव को मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व टाटा पावर सोलर सिस्टम लिमिटेड ने सोलर रूफटॉप अपनाने की सुविधा के लिए की साझेदारी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!