Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 टीकाकरण प्रक्रिया के राजनीतिकरण के खिलाफ कांग्रेस ने किया आंदोलन

ठाणे [ युनिस खान ]  दो दिन पहले महापौर कक्ष में हुई बहस के बाद कांग्रेस की ओर से आज मनपा मुख्यालय के सामने आन्दोलन किया गया। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड विक्रांत चव्हाण ने टीकाकरण प्रक्रिया के राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है।
गौरतलब है कि दो दिन पहले महापौर कार्यालय में शिवसेना और राकांपा नगर सेवकों में कहासुनी हुई थी। आज कांग्रेस की ओर से कोरोना के टीकाकरण का राजनीतिकरण करने के मुद्दे को मनपा मुख्यालय के सामने आन्दोलन किया गया। इसमें प्रदेश कांग्रेस सदस्य सुखदेव घोलप, शैलेश शिंदे, महेंद्र म्हात्रे, भालचंद्र महादिक, प्रवक्ता रमेश इंदिसे, युवा अध्यक्ष आशीष गिरी, रुशिकेश तायड़े, गजेंद्र तोमर, नाना कदम, राहुल पिंगले, प्रसाद पाटिल, हिंदूराव गाल्वे, पप्पू सिंह, शीतल अहेर, एड. दरम्यान सिंह, दयानंद ऐगड़े, जावेद शेख, मीनाक्षी थोराट, रीना गजरा, हेमांगी चोरगे, स्वप्निल कोली, नीलेश अहिरे, डॉ. जयेश परमार, गिरीश कोली, संजय डंडेल, संजय घग, संतोष जोशी, गोपाल सावंत, जांबा पाटिल, अरुण राजगुर मनोज पाण्डेय सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर बोलते हुए एड विक्रांत चव्हाण ने कहा कि ठाणे मनपा में शिवसेना पिछले कई वर्षों से सत्ता में है और सरकार ने लोगों को टीका उपलब्ध कराया है। आगामी मनपा चुनाव में टीकाकरण का लाभ लेने के लिए उसका राजनीतिकरण किया जा रहा है। यदि यह बंद नहीं किया गया तो ऐसे में हम मनपा आयुक्त के बंगले के बाहर आंदोलन करेंगे। मनपा उपायुक्त मनीष जोशी ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर उनका ज्ञापन स्वीकार किया।

संबंधित पोस्ट

मनपा परिवहन सेवा का वर्ष 2024 – 2025के लिए 694 करोड़ 56 लाख रूपये का बजट समिति में पेश

Aman Samachar

पंजाबी म्यूजिक वीडियो आर्मी द इश्क का फर्स्ट लुक किया गया रिलीज

Aman Samachar

भिवंडी में फर्जी टीकाकरण प्रमाणपत्र देने वाला एम्बुलेंस चालक गिरफ्तार

Aman Samachar

मनपा आयुक्त ने विविध इलाकों का दौराकर संबंधित अधिकारियोंको दिए आवश्यक निर्देश 

Aman Samachar

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस कठोर कार्रवाई अभियान चलाये – मकरंद अनासपुरे

Aman Samachar

अंजुमन खैरुल इस्लाम उर्दू हाई स्कूल ठाणे,एसएससी का शानदार परीक्षा परिणाम 

Aman Samachar
error: Content is protected !!