Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

अभिनेता सूरज सम्राट भोजपुरी फ़िल्म मोहब्बत रंग लायेगी की शूटिंग में व्यस्त

सोनभद्र उप्र [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता इन दिनों मोहब्बत रंग लाएगी की शूटिंग में व्यस्त हैं। सूरज सम्राट लगातार फिल्में कर रहें हैं और इस फ़िल्म के बाद सितंबर अंत तक अगली फिल्म की शूटिंग करने वालें हैं। अब तक सूरज सम्राट अपने करियर में 9 फिल्में कर चुकें हैं। जिनमें से लगभग 5 फिल्मों का पोस्ट प्रोडक्शन जारी हैं और अन्य फिल्में भी रिलीजिंग की तैयारी में हैं।
         बीतें वर्ष से ही कोरोना महामारी के कारण इनकी फिल्में रिलीज के लिए रुकी पड़ी थी।लेकिन,इस वर्ष उम्मीद हैं इनकी कई फिल्में एक के बाद एक रिलीज होगी। अगलें वर्ष तक इनकी सभी फिल्में रिलीज हो जाएगी। मोहब्बत रंग लाएगी एक पारिवारिक मनोरंजक फ़िल्म हैं। जिसमें सूरज सम्राट एक अलग किरदार में अभिनय करते दिखेंगे। आपको ज्ञात हो कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुहूर्त के साथ शूटिंग का शुभारंभ किया गया था। इस फ़िल्म में सूरज सम्राट के साथ लोकप्रिय व चर्चित नायिका काजल यादव,खलनायक संजय पांडेय व अयाज खान अभिनय करते दिखेंगे। जबकि,के.के गोस्वामी,राहुल श्रीवास्तव व साहब लाल धारी अपने हास्य अभिनय से दर्शकों को हँसायेंगे। अन्य प्रमुख कलाकार पप्पू यादव, बंधु खन्ना, खुशबू विश्वकर्मा, नीतू चौहान व अन्य हैं। इस फ़िल्म के निर्माता निशु एंटरटेनमेंट, कार्यकारी निर्माता संजय कुमार, निदे॔शक कुमार चंदन, लेखक रामचंद्र सिंह, संगीतकार अमन श्लोक व अभिषेक चौधरी, फाइट मास्टर मंसूर अली, नृत्य निर्देशक संतोष सर्वदर्शी व अशोक मैती, मीडिया पार्टनर पॉलीवुड सिनेमा व पीआरओ रामचंद्र यादव और कुमार युडी हैं।

संबंधित पोस्ट

यूरोपीय संघ और भारत के बीच सहयोग से भारतीय यूनिकॉर्न का हो सकता है उत्थान – यवेस लेटरमे

Aman Samachar

राकांपा के निःशुल्क पहचान पत्र वितरण शिविर में 973 लोगों ने किया आवेदन 

Aman Samachar

राज सिंह राजपूत एक्शन करते दिखेंगे फिल्म तलाश में,विजयदशमी को फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ जारी

Aman Samachar

क्लस्टर कार्यान्वयन को लेकर नागरिकों में फैला भ्रम दूर करने की मांग 

Aman Samachar

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस और पॉलिसी बाजार ने रिलायंस हेल्थ गेन पॉलिसी ग्राहकों के लिए बाजार में उतारा

Aman Samachar

 घनी बस्ती वाली पुरानी इमारतों के पुनर्विकास का मार्ग खुला – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!