Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

भोजपुरी फ़िल्म सईयाँ हमार थानेदार को मिला यू सर्टिफिकेट,बहुत जल्द होगी प्रदर्शित

कलकत्ता [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  संचु फिल्म्स के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फ़िल्म सईयाँ हमार थानेदार को केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड से यू सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ।सेंसर बोर्ड से प्रमाणपत्र मिलने के उपरांत अनुमान लगाया जा रहा हैं कि फ़िल्म बहुत जल्द रिलीज की जाएगी। जिसकी पुष्टि निर्माता सुजीत सुमन ने करते हुए बताया कि उन्हें सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेट का ही इंतजार था।जो अब उन्हें मिल चुकी हैं और बहुत जल्द दर्शकों का इंतजार समाप्त होगा।
         इस फ़िल्म की शूटिंग मुंगेर और बिहार के अन्य क्षेत्रों में की गई हैं। जिसकी कहानी मनोरंजक पारिवारिक और मधुर गीत संगीत से सुसज्जित हैं। चूँकि,सुजीत सुमन इससे पूर्व कई फिल्मों का निर्माण कर चुकें हैं। लेकिन,यह फ़िल्म सुजीत सुमन के फ़िल्मी करियर को एक नई दशा और दिशा प्रदान करेगी। ऐसा इसलिए कहा जा रहा क्योंकि इस फ़िल्म में उनका अनुभव दर्शकों को देखने को मिलेगा। उन्होंने इस फ़िल्म को बनाने में हर प्रकार से बेहतरीन किया हैं। भोजपुरी जगत के लोकप्रिय व अनुभवी टीम को लेकर इसका निर्माण किया गया हैं। जिसमें दर्शक वर्ग की पसंद नापसंद का खास ख्याल रखा गया हैं।
भोजपुरी जगत के लोकप्रिय व चर्चित गायक गायिका की आवाज में बेहद ही मधुर व कर्णप्रिय आठ गानें हैं। जिसें प्रियंका सिंह, खुशबू जैन, अंतरा सिंह प्रियंका, शौम्या श्लेष, शिल्पी राज, राधा मौर्या, आलोक कुमार, विजय चौहान व विक्रम राजपूत ने अपनी आवाज दी हैं। जबकि,इन गीतों को गीतकार शेखर मधुर, अरविंद तिवारी, भारती झा ने लिखा हैं।
          इस फ़िल्म में सूर्या सिंह, विक्रम राजपूत, काजल यादव, आकांक्षा दुबे, एजाज खान, बालेश्वर सिंह, संजय वर्मा, बबली नायक, विक्टर सिंह, अजय सिन्हा, बादल सिंह, अरविंद साह आदि कलाकार नजर आयेंगे। फ़िल्म के निर्माता सुजीत सुमन, सह निर्मात्री निवेदिता सिंह, निर्देशक सूरज राजपूत, कथा राजीव कुमार पोद्दार, पटकथा व संवाद लेखक सुदर्शन साथी व कौशल किशोर, संगीतकार अमन श्लोक, छायांकन नागेंद्र राव, कला संजय, नृत्य मनोज, संकलन विनोद चौरसिया, मारधाड़ दिनेश यादव, प्रोडक्शन मैनेजर विश्वकर्मा और प्रचारक कुमार युडी हैं।

संबंधित पोस्ट

 एक वर्ष के सभी बच्चों को न्युमोकोकल कान्जुगेट वैक्सीन का डोज दिलाने का महापौर ने किया आवाहन 

Aman Samachar

वैक्सीनेशन आन व्हील ठाणे जिला न्यायालय में , पालकमंत्री व महापौर ने वकीलों से स्थापित किया संवाद

Aman Samachar

आम यात्रियों के लिए उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा की समय सीमा रद्द करने की भाजपा ने की मांग 

Aman Samachar

प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में एक दिन महिलाओं के लिए टीकाकरण अभियान

Aman Samachar

कोरोना नियमों का उलंघन करने वालों से मनपा ने वसूले 3 करोड़ रूपये से अधिक दंड

Aman Samachar

आईएमए के 225 डाॅकटर्स ने काला फीता बांधकर मनाया राष्ट्रीय निषेध दिन

Aman Samachar
error: Content is protected !!