Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पांचवें दिन गौरी गणेश विसर्जन के दौरान 2552 श्रद्धालुओं का किया गया एंटीजन टेस्ट

ठाणे [ युनिस खान ] शहर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विसर्जन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का एंटीजन टेस्टिंग के लिए 24 स्थानों में सेंटर बनाया। पांच दिन गौरी-गणपति विसर्जन के लिए आए 2,552 श्रद्धालुओं का एंटीजन टेस्ट किया गया है। इसमें सिर्फ एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है। सातवें और दसवें दिन के विसर्जन के दिन महापौर नरेश म्हस्के और मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मनपा ने 24 विसर्जन स्थलों पर एंटीजन टेस्टिंग सेंटर बनाए हैं। इस स्थान पर विसर्जन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है।  कल, पांच दिवसीय गणपति विसर्जन के लिए आए 2,552 श्रद्धालुओं का एंटीजन टेस्ट  किया गया और केवल एक व्यक्ति ने संक्रमित मिला है। डेढ़ दिन के गणपति विसर्जन से अब तक कुल 3744 भक्तों का  एंटीजन टेस्ट किया गया है।  इसमें पहले 1,192 और पांच दिवसीय गौरी-गणपति विसर्जन के लिए आए 2,552 भक्तों का परीक्षण किया जा चुका है।
इस बीच श्रीगणेश विसर्जन के सातवें और दसवें दिन महापौर नरेश म्हस्के और आयुक्त डा विपिन शर्मा ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रत्येक विसर्जन स्थल पर मनपा द्वारा बनाए गए एंटीजन टेस्टिंग सेंटर में सहयोग करें।

संबंधित पोस्ट

मुंब्रा से भिवंडी के लिए मनपा परिवहन सेवा की दो एसी बसें शूरू 

Aman Samachar

ठाणे-भिवंडी-वडपा मार्ग के कंक्रीटीकरण से भिवंडी-कशेली-काल्हेर-अंजुरफाटा मार्ग की समस्या का स्थाई हल

Aman Samachar

 हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा 29वें वैश्विक निबंध कार्यक्रम के लिए पुरस्कार

Aman Samachar

एका ने उन्नत फास्ट चार्जिंग बैटरी समाधान के लिए लॉग 9 के साथ समझौते पर हस्ताक्षर

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ के छठे संस्करण का किया उद्घाटन

Aman Samachar

राष्ट्रभाषा प्रचार समिति वर्धा के सहायक मंत्री बने महेश अग्रवाल

Aman Samachar
error: Content is protected !!