Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

लॉकडाउन में ठाणे और ऐरोली के छात्रों ने विविध प्रतियोगिताओं में जीते कई पुरस्कार

ठाणे [ युनिस खान ] एक साल तक वर्चुअल स्कूलिंग, बेहतरीन शैक्षणिक परिणाम हासिल करने और अपने स्कूल के लिए प्रतिस्पर्धाओं में अनेक पुरस्कार जीतने का कार्य की यूरोस्कूल के छात्रों ने किया है। लॉकडाउन में सकारात्मकता का प्रयास करते हुए पिछले एक साल के दौरान अनेक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। ये उपलब्धियां शिक्षा, सामान्य ज्ञान, खेल और सामाजिक उद्देश्य के लिए क्राउडफंडिंग से संबंधित हैं।
         ठाणे कैंपस के कक्षा -9 के छात्र ओम भगत, सिल्वरलाइन इंटरनेशनल ओलंपियाड ऑफ साइंस 2020-21 में पहली रैंक हासिल करते हुए नेशनल टॉपर बने। वही कक्षा-1 के अगम बेहेड़े ने 31 जनवरी, 2021 को आयोजित राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। ऐरोली के वेदांत गुप्ता ने लॉजिक्विड्स लॉजिकल रीजनिंग ओलंपियाड 2020, में स्टेट रैंक 1 हासिल किया। राघव संजीव, स्टेट लेवल स्पेल बी लैंग्वेज फॉर लाइफ के विजेता रहे।  राधिका देवरे और अदिति माल्या, मुंबई और आसपास के जिलों की वंचित वर्ग की महिलाओं व लड़कियों के लिए हाइजीन किट उपलब्ध कराने में मदद देने के लिए क्राउडफंडिंग कैंपेन के माध्यम से 25 लाख रुपये जुटाने में कामयाब रहीं।
                  छात्रों की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए, यूरोस्कूल इंडिया के सीईओ राहुल देशपांडे ने कहा, “यूरोस्कूल में, हमारी कोशिश अपने छात्रों को उनके अंदर छिपी हुई प्रतिभा का एहसास कराने और व्यक्तिगत कौशल को निखारने के लिए प्रेरित करने की होती है। महामारी के बावजूद, हमने यह सुनिश्चित किया है कि हमारे छात्रों ने अकादमिक रूप से अच्छा प्रदर्शन करें, और उन्होंने ऐसा करके दिखाया है। इसके साथ ही उन्होंने को-करिकुलर एक्टिविटीज और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और उसका आनंद लिया। विद्यार्थियों की उपलब्धियां हमारे शिक्षकों और स्कूल की टीमों की कोशिशों का सबूत हैं। उन्होंने हमारे छात्रों को वर्चुअल स्कूलिंग के माध्यम से सक्रिय रूप से जोड़े रखने के लिए अथक और हमारे अभिभवकों के साथ मिलकर काम किया है। हमारा प्रोपराइटी डिजिटल लर्निंग इकोसिस्टम, एआरजीयूएस, ने सुनिश्चित किया है कि खेल और परफॉर्मिंग आर्ट्स के साथ-साथ शिक्षा को वर्चुअल वातावरण में निर्बाध रूप से वितरित किया जा सके। हमें अपने यूरोस्कूलर्स पर गर्व है। हम छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को स्कूल का नाम रोशन करने के लिए बधाई देते हैं।

संबंधित पोस्ट

स्वास्थ्य सेवा की खामियों की जिम्मेदारी मनपा की सत्ता का संचालन करने वालों की  – संजय घाडीगांवकर 

Aman Samachar

1 जून से मुंबई समेत राज्य के प्रमुख जिलों में लाक डाउन शिथिल करने का संकेत

Aman Samachar

 एसर ने 16-17 दिसंबर को विशेष रूप से ब्रांड ऑनलाइन स्टोर पर मेगा सेल की घोषणा की

Aman Samachar

पीएनबी ने लांच किया डिजिटल गोल्ड लोन

Aman Samachar

 नदी में डूबकर मरने वाले 4 लोगों के परिजनों को शासन से मिली आर्थिक सहायता

Aman Samachar

कोरोना के नए वेरियंट को महाराष्ट्र से दूर रखने के लिए प्रशासन सतर्क – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!