Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मामूली विवाद युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाले दो युवक गिरफ्तार 

ठाणे [ युनिस खान ] साढ़े ग्यारह रात निकले दो कपल को दो युवको का बैठे होंना नागवार लगा जिसे लेकर हुए विवाद एक युवक की चाकू मरकर हत्या कर दिया।  मृतक के साथ की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया है है।

             मिली जानकारी के अनुसार मफतलाल कम्पाउंड के हनुमान मंदिर के निकट नारियल के पेड़ के नीचे 20 मई की रात साढ़े ग्यारह बजे सुनील सुभाष सोनावने और उसका मित्र दोनों बैठे थे।  उसी दौरान दो कपल आये जिन्हें दोनों युवकों का वहां बैठा होना अच्चा नहीं लगा।  उसके कहा की यहाँ क्यों बैठे हो यहाँ सेजाओ । इसी बात को लेकर दोनों गुटों में विवाद हो गया।  दोनों अज्ञात युवकों ने सुनील के पिटाई करते हुए चाकू से वार कर दिया जिससे सुनील की मृत्यु हो गयी।  पुलिस ने जांच कर दोनों युवकों के साथ आई महिलाओं को अपने कब्जे में लेकर पून्छ्तांछ किया।  जिसमें महिलाओं ने विक्रम पटवा और मोहम्मद उस्मान का नाम बताया। पुलिस ने फेसबुक से आरोपियों की जानकारी निकलने के बाद जांच शुरू तो पता चला कि पटवा कलवा पूर्व के भास्कर नगर का रहने वाला  है वह नवी मुंबई की कंपनी में काम करता    है। पुलिस उसे अपने कब्जे में ले लिया। पटवा ने बताया की दूसरा आरोपी पांच बजे 3000 रूपये हफ्ता लेकर अपने गाँव उत्तर प्रदेश जाने वाला है। मोहम्मद उस्मान को रूपये देने पटवा दिवा रेलवे स्टेशन गया जिसके पीछे पुलिस जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विक्रम कीमतीलाल पटवा [24 ] और मोहम्मद उस्मान अतिउल्ला  रहमान शहा [ 24] दोनों कलवा पूर्व भास्कर नगर निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  कलवा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

संबंधित पोस्ट

इंटर स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता में अलहमद हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज की टीम को द्वितीय पुरस्कार

Aman Samachar

मेडिका ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स मानवता की सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में मानसिक स्वास्थ्य का किया समर्थन 

Aman Samachar

कानूनी सेवा शिविर नागरिकों के न्यायसंगत अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए उपयोगी  – न्यायमूर्ति ए. ए. सैयद

Aman Samachar

मुंबई के पल्लाडियन पार्टनर्स ने 30 दिनों में ओशिवारा डिस्ट्रिक्ट सेंटर में 1 लाख वर्ग फुट वाणिज्यिक जगह बेची

Aman Samachar

यदुवंशी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्य से की सदिच्छा मुलाकात 

Aman Samachar

मानसून व कोरोना काल में स्वच्छता के ठेके की निविदा प्रक्रिया शुरू करने की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!