Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पनवेल के दर्जनों उत्तर भारतीय कार्यकर्ताओं का शिवसेना में प्रवेश 

पनवेल [ युनिस खान ] नवीन पनवेल के दर्जनों उत्तर भारतीयों ने शिवसेना में प्रवेश कर राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव बाळासाहेब ठाकरे व युवासेना प्रमुख एवं  पर्यावरण व पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया है।
              शिवसेना जिला प्रमुख रायगड पनवेल शिरीष घरत के मार्गदर्शन , रामदास शेवाले महानगर प्रमुख के मार्गदर्शन में एवं पनवेल तालुका प्रमुख (शिवसेना उत्तर भारतीय सेल)  सी.पी.प्रजापति व रुपेश ठोंबरे के प्रयास से उत्तर भारतीय समाज का शिवसेना की ओर झुकाव बढ़ रहा है।  न्यू पनवेल शहर के उत्तर भारतीय प्रमुख पदाधिकारियों सत्यनारायण शर्मा, प्रयाग साह, जयप्रकाश जैसवाल, विनोद सिंह ,रविंद्र प्रजापति के साथ राजनाथ पासवान, सोनू प्रजापति, गोवर्धन प्रजापति, मुंशी पंडित, बाबूराम चौहान, रवि विश्वकर्मा, अनिल सिंह, विजय सिंह, अर्जुन पासवान ,योगेंद्र पासवान, विकास शर्मा, रामेश्वर प्रजापति ,बलबीर भारती, मानसिंह, अमरनाथ, सुनील, सर्वजीत भारती, श्याम यादव ,उमेश पांडेय, श्याम केवट ,चंदन गुप्ता, महेंद्र कुमार, रंजीत प्रजापति, अमित कुमार, धर्मराज चौहान आदि के साथ बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय कार्यकर्ता शिवसेना में शामिल हुए हैं।
        इस अवसर पर महानगर समन्वयक गुरुनाथ पाटील, विधानसभा समन्वयक प्रदीप ठाकूर, शिवसेना पदाधिकारी योगेश तांडेल,यतीन देशमुख, खारघर शहर उत्तर भारतीय सेल अध्यक्ष शैलेंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ शिवसैनिक गिरीश गुप्ता आदि शिवसेना पदाधिकारी व शिवसैनिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे । रायगड जिला प्रमुख शिरीष दादा घरत ने कहा कि सभी उत्तर भारतीयों को उचित मान सम्मान दिया जाएगा। शिवसेना में सभी हिंदी भाषियों का हार्दिक स्वागत है और उनको उचित प्रतिनिधित्व भी दिया जाएगा। पनवेल तालुका अध्यक्ष- शिवसेना उत्तर भारतीय सेल सी.पी.प्रजापति ने कहा कि अभी तो यह सिलसिला शुरू हुआ है आगे अधिक संख्या में उत्तर भारतीय शिवसेना में शामिल होंगे।

संबंधित पोस्ट

आरबीआई की मौद्रिक नीति पर पीएनबी के प्रबंध निदेशक सीएच एस एस मल्लिकार्जुना ऱाव के विचार

Aman Samachar

पीएनबी ने गिफ्ट सिटी में अपनी अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग यूनिट का किया उदघाटन

Aman Samachar

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन 28 जनवरी को ठाणे के गडकरी रंगायतन में -एड बी एल शर्मा

Aman Samachar

सीवान, बिहार में आरएलबीएसए फाउंडेशन को सिडबी द्वारा प्रायोजित जिम उपकरण का उद्घाटन

Aman Samachar

चौथी पीढ़ी के दा विंची सर्जिकल रोबोट से ऑपरेशन के बाद मरीज को उसी दिन घर लौटने की अनुमति मिली

Aman Samachar

Aman Samachar
error: Content is protected !!