Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भारत बंद के समर्थन में गांधीगिरी के मार्ग से कांग्रेस ने दुकानदारों से बंद में शामिल होने की अपील की

ठाणे [ युनिस खान ] किसान संगठन व कम्युनिस्ट आघाडी की ओर से आयोजित भारत बंद का समर्थन करते हुए ठाणे जिला शहर कांग्रेस से रेलवे स्टेशन परिसर के दूकान चालकों से गांधीगिरी मार्ग से बंद में शामिल होने का आवाहन किया। केंद्र सरकार की भाजपा सरकार के खिलाफ भारत बंद को कांग्रेस पार्टी ने अपना समर्थन दिया है।

              आज भारत बंद के समर्थन में किसान संगठनों के साथ ठाणे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड विक्रांत चव्हाण के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन परिसर के दुकानदारों से भारत बंद में शामिल होने की अपील की। इसमें कांग्रेस प्रवक्ता सचिन शिंदे ,भालचंद्र महाडिक , सुखदेव घोलप ,संदीप शिंदे , महेंद्र म्हात्रे , धर्मवीर मेहरोल , शिल्पा सोनोने , रेखा मिरजकर ,चंद्रकांत मोहिते आदि शामिल थे। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड चव्हाण ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार बड़े बड़े दावे कर रही है वहीँ महगाई व बेरोजगारी से देश की जनता परेशान है। सभी संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता बाधित की जा रही है।  सार्वजनिक संस्थानों को बेचकर किसानों के ऊपर अन्यायकारक क़ानून थोपा जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ व किसानों के समर्थन में कांग्रेस खडी है। हम गांधीवादी तरीके से समाज के सभी वर्गों से किसानों का समर्थन करने का आवाहन कर रहे है।

संबंधित पोस्ट

जिजाऊ की समाज सेवा से प्रेरित हज़ारों स्टूडेंट्स ने गुरु पूर्णिमा पर नीलेश भगवान सांबरे को दी शुभकामनाएं 

Aman Samachar

आर्मी में चयनित अभ्यर्थियों का मान्धाता में स्वागत

Aman Samachar

जिले में कोरोना के 6318 सक्रीय मरीजों में 344 मरीज आक्सीजन बेड और 26 वेंटिलेटर पर 

Aman Samachar

होली में पानी भरने वाली थैलियां बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ मनपा ने शुरू की कार्रवाई

Aman Samachar

एमपीएससी परीक्षा आगे खिसकाने का निर्णय रद्द कर 14 मार्च से शुरू करने का निर्देश दे सरकार – निरंजन डावखरे 

Aman Samachar

कोरोना प्रभावित जरुरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने में जुटा अग्रवाल समाज

Aman Samachar
error: Content is protected !!