Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

राकांपा ने विशेष शिबिर लगाकर लोगों को वितरित किए विविध शासकीय प्रमाणपत्र

 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना काल में सरकारी कार्यालय से मिलने वाले विविध प्रकार के प्रमाणपत्र बनवाकर राकांपा की ओर से  लोगों को वितरित किया गया . कोरोना के चलते नागरिकों की समस्या को देखते हुए लोगों से आवश्यक कागजाद जमाकर शासकीय प्रमाण्पत्र संघर्ष महिला अध्यक्षा रुता आव्हाड के हाथों वितरित किया गया है . राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा. जितेन्द्र आव्हाड के निर्देश पर शहर राकांपा आध्यक्ष आनंद परांजपे के मार्गदर्शन में नगर सेवक अशरफ पठान शानू ने मुंब्रा ,कौसा , कलवा के लोगों का प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तहसीलदार कार्यालय से समन्वय स्थापित कर अमृतनगर मुंब्रा में विशेष शिबिर लगाया . पहले चरण में करीब 300 प्रमाणपत्र बनवाकर लोगों में वितरित करवाया है . उन्होंने कहा है कि अगले चरण में करीब 400 प्रमाणपत्र बनाया जाने वाला है . नगर सेवक पठान ने कहा कि कोरोना काल में सरकारी कार्यालय बंद होने से नागरिकों को परेशानी हो रही थी . प्रमाणपत्र के लिए तहसीलदार कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था . लोगों की समस्या को देखते हुए विशेष शिबिर लगाकर प्रमाणपत्र बनाने से नागरिकों को लाभ मिला है .इस कार्यक्रम की लोग सराहना कर रहे है . इस अवसर पर मुंब्रा कलवा विधानसभा क्षेत्र राकांपा अध्यक्ष व मनपा परिवहन समिति सदस्य शमीम खान ,नगर सेविका सुनीता सातपुते ,रुपाली गोटे , आश्रीन राउत ,फरजाना शाकिर शेख ,जफ़र नोमानी ,मोरेश्वर कीने ,सुलोचना पाटील ,युवती अध्यक्षा पल्लवी जगताप  शाकिर शेख , रेहान पीतलवाला  बबलू सैयद ,आदि उपस्थित थे .[ फोटो – प्रफुल्ल गांगुर्डे ]

संबंधित पोस्ट

ठाणे ग्रामीण पुलिस मुख्यालय विकसित करने के लिए विस्तृत रिपोर्ट पेश करें – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

जिले का दसवीं वार्षिक परीक्षा परिणाम 99.28 फीसदी , मीरा भाईंदर मनपा क्षेत्र अव्वल

Aman Samachar

बैलगाड़ी व सायकिल से जिलाधिकारी कार्यालय पर मोर्चा निकाल कर राकांपा ने किया ईंधन दर वृद्धि का निषेध

Aman Samachar

रेमडेसिविर इंजेक्शन के दुरुपयोग की निगरानी के लिए विशेष दल गठित

Aman Samachar

 अनाथों का सहारा बना ठाणे मनोचिकित्सालय , 20 सालों से अपनों की राह ताकते मनोरोगी 

Aman Samachar

ठाणे को अतिरिक्त जलापूर्ति, स्वागत योग्य कदम – जितेंद्र मेहता

Aman Samachar
error: Content is protected !!