Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे में सुप्रियताई सुले ने 108 महिलाओं के साथ तुलजा भवानी की महाआरती की

ठाणे [ युनिस खान ] राकांपा नेता व सांसद सुप्रिया सुले ने 108 महिलाओं के साथ ठाणे के तुलजा भवानी मंदिर में महाआरती की है।राज्य के गृहनिर्माण मंत्री  डा जितेन्द्र आव्हाड , शहर जिला राकांपा अध्यक्ष आनंद परांजपे के मार्गदर्शन में इस महाआरती का आयोजन किया गया।
           शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पांचपखाडी , गणेशवाड़ी के तुलजाभवानी मंदिर में महाआरती की गई।  इस महाआरती में 108 महिलाओं ने भाग लिया। इस समय सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि मेरी दादी शारदाबाई पवार साल में एक बार नवरात्रि का उपवास करना चाहती थीं;  इस परंपरा का पालन मेरी मां ने किया था  तो नवरात्रि मेरे लिए मां है।  इस अवसर पर मैं नवरात्रि के दौरान मंदिरों को खोलने की अनुमति देने के लिए महाविकास अघाड़ी सरकार को धन्यवाद देती हूं। उन्होंने  सरकार के बनाये नियम का पालन करने की भी अपील की।
            महाआरती में संघर्ष की महिला अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता रुता आव्हाड, राकांपा नेता एवं प्रदेश महासचिव नजीब मुल्ला, पूर्व विपक्षी नेता हनमंत जगदाले,  प्रदेश सचिव सुहास देसाई, शहर महिला अध्यक्ष सुजाता घाग , नगर सेविका प्रमिला मुकुंद केनी, राधाताई जाधव, प्रभाग समिति अध्यक्ष वहीदा खान, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेखाताई पाटिल, मिलिंद साल्वी, आरती वामन गायकवाड़, अनीता किने , सुनीता सतपुते, नादिरा सुरमे, सुलोचना पाटिल, हाफिजा नाइक, रूपाली गोटे, फरजाना शाकिर शेख, आशिराजी परवीन सरफराज अंसारी, वनिता घोगरे, अंकिता शिंदे समेत सैकड़ों महिला पदाधिकारी व महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। 

संबंधित पोस्ट

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अकाउंट एग्रीगेटर फ्रेमवर्क के माध्यम से डिजिटल ऋण सुविधा की शुरुआत की

Aman Samachar

नवी मुंबई मनपा क्षेत्र की 475 इमारतें खतरनाक घोषित

Aman Samachar

कोरोना अस्पतालों का दौराकर महापौर ने आवश्यक उपचार सेवा उपलब्ध कराने का प्रशासन को दिया आदेश 

Aman Samachar

क्षत्रिय समाज चैरीटेबल ट्रस्ट की कार्यकारिणी घोषित 

Aman Samachar

वरिष्ठ नागरिकों के लिए ड्राइवइन टीकाकरण केंद्र विवियाना मॉल की पार्किंग में दो दिनों में होगा शुरू 

Aman Samachar

गर्मियों में त्वचा की देखभाल करने के लिए कुछ सुझाव – डॉ. श्रद्धा देशपांडे

Aman Samachar
error: Content is protected !!