Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता सूरज सम्राट करेंगे मोहब्बत रंग लायेगी

पटना , (बिहार) : अर्धांगिनी चर्चित अभिनेता सूरज सम्राट बहुत जल्द एक नई फिल्म करने वालें हैं यह उनके करियर की नौवीं फ़िल्म होगी। जिसमें वे फिर से अपने चहेते दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे यह फ़िल्म हैं मोहब्बत रंग लायेगी। जिसकी शूटिंग अगस्त में की जानी हैं।
            इस फ़िल्म को लेकर सूरज सम्राट बीतें दिन ही अनुबंधित किये गए ,जबकि,भोजपुरी के चर्चित व लोकप्रिय अभिनेता संजय पांडे,अयाज़ खान,केके गोस्वामी,आनंद मोहन भी इस फ़िल्म के लिए अनुबंधित किये जा चुके हैं। जबकि,अन्य कलाकारों का चयन जारी हैं। फ़िल्म के प्री प्रोडक्शन का काम जोर शोर के साथ जारी हैं। अर्धांगिनी जैसी बेहतरीन पारिवारिक फ़िल्म करने के बाद इन्होंने सूरज दी रिवेंजर मैन,तेरी दुल्हन सजाऊँगी, हमदर्द, हत्यारा, किन्नर, दिल तुझकों पुकारें की है जो एक के बाद एक रिलीज की जाएगी। सूरज सम्राट की फिल्में अधिकतर पारिवारिक होती हैं। जिनमें मनोरंजन से भरपूर रोमांस,कॉमेडी,एक्शन व कर्णप्रिय मधुर गीत संगीत होती हैं।
           अगस्त में शूटिंग होने जा रही इस फ़िल्म के निदे॔शक चंदन कश्‍यप हैं। जिन्होंने बतौर एसोसिएट डायरेक्टर कई फिल्में की।लेकिन,यह बतौर निर्देशक यह उनकी डेब्यू फिल्म हैं। फ़िल्म के लेखक रामचंद्र सिंह कार्यकारी निर्माता संजय कुमार, संगीतकार अमन श्लोक व अभिषेक चौधरी, फाइट मास्टर मंसूर अली, मीडिया पार्टनर पॉलीवुड सिनेमा व पीआरओ रामचंद्र यादव और कुमार युडी हैं।

संबंधित पोस्ट

घोडबंदर रोड में धड़ल्ले से चलने वाले हुक्का पार्लर व अनधिकृत लाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Aman Samachar

कलवा पूर्व मनपा स्कूल में कोरोना का टीकाकरण केंद्र शुरू करने की मांग 

Aman Samachar

सीए एग्जाम में श्रेयश शिंदे की शानदार सफलता

Aman Samachar

छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में परिजनों के लिए नि:शुल्क भोजन की सुविधा

Aman Samachar

वाशी बस टर्मिनस का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा कराने का आयुक्त ने दिया निर्देश

Aman Samachar

114 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर मनपा ने वसूले 48,500 रुपये का जुर्माना 

Aman Samachar
error: Content is protected !!