Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बिटकॉइन इंडिया डेवलपर्स पर मनपा ने लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना

ठाणे [ युनिस खान ]  शहर में सड़क निर्माण व मरम्मत का घटिया काम करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश के बाद मैसर्स बिटकॉइन इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स पर दस लाख रूपये का जुर्माना लगा दिया है। मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने इस आशय की जानकारी दी है।
ठाणे जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने पिछले दिनों गड्ढों का निरीक्षण करते हुए खराब गुणवत्ता और नागरिकों को होने वाली असुविधा पर नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत का घटिया काम करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में निर्माण विभाग द्वारा निविदाकर्ताओं को उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के लिए नोटिस जारी किया गया था।
संबंधित ठेकेदार को दिए गए क्षेत्र में गड्ढों को भरकर और बरसात के मौसम में अस्थायी मरम्मत कर सड़क को चालू रखने की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की होती है।  सड़क की मरम्मत में घटिया दर्जे का काम करने से सडकों पर गड्ढे होने से परेशानी हो रही है।
ठाणे मनपा के निर्माण विभाग द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार संबंधित ठेकेदार को निर्धारित समय के भीतर कार्य पूरा नहीं करने पर निविदा की नियम एवं शर्तों के अनुसार दंडात्मक कार्रवाई का 3 दिनों के भीतर खुलासा करने का आदेश दिया गया था।  इस कार्य के साथ-साथ कार्यालय द्वारा दिये गये निर्देशानुसार 3 दिन की अवधि में नौपाड़ा कोपारी प्रभाग समिति, उथलसर प्रभाग समिति एवं वर्तकनगर प्रभाग समिति में गड्ढों की मरम्मत का कार्य भी उचित गुणवत्ता के साथ पूरा करने के आदेश दिये गये। मानसून के दौरान सड़क के गड्ढे के कारण मेसर्स बिटकॉन इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स ठेकेदार पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

संबंधित पोस्ट

चंद्रवीर यादव के निर्मला फाउंडेशन का राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष नियुक्त होने लोगों दी बधाई 

Aman Samachar

 साल के पहले प्रमुख अंतर्राष्‍ट्रीय ट्रैवेल शो SATTE 2024 का हुआ शुभारंभ 

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने 2 बार की ऑलिम्पिक पदक विजेता पीवी सिंधु के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया

Aman Samachar

सिडबी के “प्रयास ” कार्यक्रम से पिरामिड के निचले पायदान के उद्यमियों को लाभ

Aman Samachar

एयू बैंक ने वित्तीय वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में 393 करोड़ रुपये का लाभ किया अर्जित 

Aman Samachar

स्टार्टअप इंडिया सीड फंड योजना के तहत एआईसी – पिनेकल को रुपये 45 मिलियन प्राप्त होगा

Aman Samachar
error: Content is protected !!