Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिले में वज्रेश्वरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रथम , 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को प्रोत्साहन पुरस्कारों की घोषणा

ठाणे [ युनिस खान ] केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दिए गए राज्य स्तरीय कायाकल्प पुरस्कार को इस वर्ष ठाणे जिला परिषद के स्वास्थ्य विभाग झटक लिया है। जिले के भिवंडी तालुका में वज्रेश्वरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहले स्थान पर है।   जिले के 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए प्रोत्साहन पुरस्कारों की घोषणा की गई है। गुरुवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा भाऊसाहेब डांगड़े ने वज्रेश्वरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर सभी स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी है।
सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं में स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और संक्रमण नियंत्रण प्रथाओं में सुधार पर उनके अभिनव कार्यों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सालाना पुरस्कार दिया जाता है।  वर्ष 2020-21 में कायाकल्प के लिए ठाणे जिले के कुल 26 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का सर्वेक्षण किया गया।  इनमें से 14 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को फाइनल राउंड में शामिल किया गया, जिनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वजेश्वरी को 2 लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार, खडवली को 50-50 हजार रुपये का पुरस्कार मिला है। यह जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा मनीष रेंगे ने दी है।
‘स्वच्छ भारत मिशन’ के विस्तार के रूप में 15 मई 2015 को ‘कायाकल्प पुरस्कार योजना’ शुरू की गई थी।  जिला अस्पतालों से 2015 में शुरू की गई, इस योजना को 2016 से प्राथमिक स्वास्थ्य स्तर तक बढ़ा दिया गया है और फिर 2017 तक सभी नागरिक स्वास्थ्य सुविधाओं को कवर किया गया है।

संबंधित पोस्ट

जेनेराली अपने भारतीय बीमा संयुक्त उपक्रम में बनेगी बड़ी हिस्‍सेदार

Aman Samachar

अमेरिकन अत्याधुनिक डांबर प्लांट के मालिक ने परेशान किये जाने का लगाया आरोप

Aman Samachar

आरक्षण के खिलाफ बोलने वाले हमारे दुश्मन – डॉ. जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar

पालघर जिले की अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट के लिए 3 करोड़ 20 लाख रूपये की निधि मंजूर

Aman Samachar

 गरीबों की सेवा और परोपकार सबसे बड़ा धर्म – राजकुमार पाल

Aman Samachar

महामहिम राज्यपाल के हाथो ठाणे की स्वयंसेवी संस्था की एम्बुलेंस का उद्घाटन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!