Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिले की महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज करें – विभागीय आयुक्त

ठाणे [ युनिस खान ]  जिले में महत्वपूर्ण परियोजनाओं के भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तत्काल पूरा किया जाए। कोंकण विभागीय आयुक्त विलास पाटिल ने इस आशय का निर्देश जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में दिया है ।
जिलाधिकारी कार्यालय की समिति सभागृह में हुई बैठक में विभागीय पाटिल ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन, मुंबई-बड़ौदा राष्ट्रीय राजमार्ग, डीएफसीएल, कल्याण-कसरा रेलवे और समृद्धि महामार्ग आदि परियोजनाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर, उपायुक्त पुनर्वास पंकज देवरे, ठाणे की अपर जिलाधिकारी वैदेही रानडे, निवासी उप जिलधिकारी सुदाम परदेशी आदि उपस्थित थे। विभागीय आयुक्त पाटील ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना है और इसके काम में तेजी लाने के लिए भूमि अधिग्रहण समय पर किए जाने की जरूरत है।
ठाणे, भिवंडी, कल्याण और उल्हासनगर के उप-मंडल अधिकारियों ने संबंधित तालुकों में इन परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण कार्य की समीक्षा पेश की। बैठक में उप जिलाधिकारी भूसंपादन प्रशान्त सूर्यवंशी, सामान्य प्रशासन उप जिलाधिकारी गोपीनाथ ठोंबरे , उप जिलाधिकारी पुनर्वास रेवती गायकर, ठाणे प्रांताधिकारी अविनाश शिंदे, उल्हासनगर प्रांताधिकारी जयराज करभारी, कल्याण प्रांताधिकारी अभिजीत भांड, भिवंडी प्रान्ताधिकारी बालासाहेब वाकचौरे आदि अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन कर कोरोना की तैयारियों की सराहना की

Aman Samachar

वी-ट्रांस (इंडिया) लिमिटेड के श्री महेंद्र शाह समूह का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त

Aman Samachar

वाहन व मोबाईल चोर गिरफ्तार , 2 मोटर सायकिल व एक मोबाईल बरामद

Aman Samachar

भूमि वर्ल्ड इंडस्ट्रीयल पार्क निजी जमीन पर , याचिकाकर्ता का आरोप बेबुनियाद – प्रकाश पटेल       

Aman Samachar

शहर के विभिन्न हिस्सों में चल रहे कार्यों को तत्काल पूरा किया जाए – अतिरिक्त आयुक्त 

Aman Samachar

ठाणे-पालघर में किसानों को धान की बिक्री पर बोनस दिया जाए- कपिल पाटिल

Aman Samachar
error: Content is protected !!