Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

भारत में जल्‍द लॉन्‍च होगी मोटोरोला की बहुप्रतीक्षित रेज़र 40 सीरीज 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मोटोरोला, एक प्रतिष्ठित ग्लोबल ब्रैंड और भारत का सर्वश्रेष्‍ठ 5जी स्मार्टफोन ब्रैंड, भारत में मोटोरोला रेज़र 40 सीरीज लेकर आया है, जिसका काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। मोटोरोला रेज़र 40 सीरीज जल्द ही देश भर में Amazon.in और दूसरे रिटेल पार्टनर्स के पास उपोभक्ताओं के लिए उपलब्ध होगी।
       मोटोरोला रेज़र 40 स्मार्टफोन के बाजार में निश्चित रूप से हलचल मचाएगा क्‍योंकि इस फोन का हर फीचर आधुनिक उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो स्टाइल और आधुनिक टेक्नोलॉजी के संगम से प्रीमियम स्मार्ट फोन के अनुभव का लाभ उठाना चाहते हैं।
      मोटोरोला में एशिया प्रशांत के एक्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर श्री प्रशांत मणि ने कहा, “मोटोरोला रेज़र 40 सीरीज ने नवीनतम आविष्कारों और जबर्दस्त डिजाइन के परफेक्ट संगम के साथ उपभोक्ताओं के जीवन में बेहतरीन ढंग से फोल्ड किए जाने योग्य टेक्नोलॉजी को लॉन्च किया है। हम बाजार में हलचल मचा देने वाली नई सीरीज को देश भर में Amazon.in और दूसरे रिटेल पाटर्नर्स के माध्यम से लॉन्च कर काफी उत्साहित हैं। यह नजरिया हमें नए और बेहतरीन प्रॉडक्ट्स चाहने वाले उपभोक्ताओं तक पहुंचने में सक्षम बनाएगा और यूजर्स को बेमिसाल अनुभव प्रदान करेगा। हम इस आगामी लॉन्‍च को लेकर बेहद उत्साहित हैं और भारत में मोटोरोला रेज़र 40 सीरीज का अनावरण करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”
      अमेज़न इंडिया में वायरलेस एंड होम एंटरटेनमेंट के डायरेक्‍टर श्री रंजीत बाबू ने अपने विचारों को साझा करते हुए कहा, “हम भारत में अपने उपभोक्ताओं के लिए मोटोरोला रेज़र 40 सीरीज लॉन्च कर बेहद उत्साहित हैं, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। अपनी प्रतिष्ठित फोल्ड किए जाने योग्य डिजाइन और जबर्दस्त खूबियों के साथ, मोटोरोला रेज़र 40 सीरीज उपभोक्ताओं के स्मार्टफोन अनुभव को नए सिरे से पारिभाषित करेगी। इस लॉन्‍च के साथ स्मार्टफोन श्रेणी में हमने अपने संकलन को और दमदार बनाना जारी रखा है। हम उपभोक्ताओं को अलग-अलग कीमत पर अपने विस्तृत कलेक्शन में  उनका मनपसंद फोन चुनने का मौका देकर उन्हें खरीदारी का बेमिसाल अनुभव दे रहे हैं।”
    मोटोरोला रेज़र 40 सीरीज Amazon.in, रिलायंस डिजिटल स्टोर्स और भारत में दूसरे प्रमुख रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्‍ध होगी। यह डिवाइसेस motorola.in पर भी उपलब्ध होंगे। अब हम जब नए-नए आविष्कारों के इस सफर की शुरुआत कर रहे हैं तो हमारे साथ मोटोरोला रेज़र 40 और रेज़र 40 अल्ट्रा की उपलब्धता और उनके दामों की जानकारी हासिल करने के लिए हमसे जुड़े रहिए। इसी के साथ स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी के नए युग में कदम रखने के लिए तैयार रहिए, जो आपस में बातचीत करने के साथ एक दूसरे से जुड़े रहने के बेमिसाल अनुभव को नए सिरे से परिभाषित करेगी।

संबंधित पोस्ट

दीपावली स्नेह मिलन समारोह में उत्तर भारतीयों ने दिखाई एकजुटता

Aman Samachar

टोरेंट पावर की ओर से आयोजित दावत ए इफ्तार विविध क्षेत्र के लोग हुए शरीक 

Aman Samachar

गोदाम का ताला तोड़कर 5 लाख रूपये का स्टील स्क्रेप चोरी

Aman Samachar

रिंग मेट्रो को लेकर सरकार का बड़ा फैसला , कलवा-मुंब्रा-दिवा के विस्तार को मिली तेज़ी एड निरंजन डावखरे 

Aman Samachar

किसान ,कामगार विरोधी क़ानून के खिलाफ संविधान दिवस पर श्रमिक संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन 

Aman Samachar

इमारत का मलबा गिरने से भिखारी की मौत

Aman Samachar
error: Content is protected !!