Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी के पत्रकार दानिश आज़मी अविनाश चंद्र पांड्या स्मृति पत्रकारिता एवार्ड से सम्मानित

 भिवंडी [ एम हुसैन ] 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय  रूप से कार्य  करने वालेे भिवंडी के पत्रकार दानिश आज़मी को वर्ल्डलैब मीडिया एंड इंटरटेनमेंट प्रा. लि. द्वारा आयोजित ऑनलाइन पत्रकार सम्मान समारोह में उन्हें अविनाश चंद्र पांड्या स्मृति पत्रकारिता एवार्ड से सम्मानित किया गया है। युवा पत्रकार दानिश आज़मी को यह सम्मान  अविनाश चंद्र पांड्या स्मृति पत्रकारिता एवार्ड आयोजन के संयुक्त अध्यक्ष शीबू खान एवं वर्ल्डलैब मीडिया एंड इंटरटेनमेंट प्रा. लि. के निदेशक धीरज कुमार द्वारा दिया गया है।
               युवा पत्रकार दानिश आज़मी  लगभग  पूर्व 20 वर्षों से उर्दू एवं हिंदी के राष्ट्रीय अखबारों सहित राष्ट्रीय न्यूज चैनलों में काम कर रहे है ।दानिश आज़मी को पत्रकारिता सम्मान मिलने पर एनबीटी के पत्रकार वीके सिंह, इंकलाब उर्दू के पत्रकार खालिद अब्दुल कयूम अंसारी, एबीपी माझा के पत्रकार अनिल वर्मा, आमिर आज़मी, उर्दू न्यूज के पत्रकार  फहीम अंसारी,  पत्रकार एम हुसेन ,जावेद कैडिला सहित भिवंडी के पत्रकारों ने उन्हें बधाई दी है ।

संबंधित पोस्ट

पीएनबी ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021

Aman Samachar

7 वें वेतन आयोग लागू होने पर भिवंडी मनपा कर्मचारियों ने किया महापौर का गौरव

Aman Samachar

पानी के आभाव में सूख रहे वृक्षों की सिंचाई कर हरियाली लाने का प्रयास 

Aman Samachar

असामाजिक तत्वों को रोकने के लिए नगर सेवक ने अपने खर्च से लगाये सीसीटीवी कैमरे 

Aman Samachar

ब्लू डार्ट की तीसरी तिमाही की बिक्री ₹1,337 करोड़

Aman Samachar

आध्यात्मिक ज्ञान एवं नारी सम्मान बेहद जरूरी – कपिल पाटिल

Aman Samachar
error: Content is protected !!