Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

मैनेजर के खिलाफ मालिक ने कराया पौने दो करोड़ रूपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

भिवंडी [ युनिस खान  ] भिवंडी तालुका गोदाम क्षेत्र में एक कंपनी के मैनेजर ने  लॉकडाउन के दरम्यान अपने मालिक की चोरी से 1 करोड़ 75 लाख 48 हजार 691 रुपए कीमत का माल चोरी से बेंचकर धोखाधड़ी से पूरा पैसा गबन करने का मामला प्रकाश में आया है।
             मिली जानकारी के अनुसार काल्हेर गांव स्थित ओरिआन कारपोरेशन कंपनी के मैनेजर शिवाकांत तिवारी ने जनवरी 2020 से 15 मार्च 2021 लॉकडाउन के दरम्यान कंपनी के मालिक की अनुमति के बिना 1 एक करोड़ 55 लाख 64 हजार 600 कीमत के गीजा कॉटन के कपड़े बेंच दिया। इसी के साथ ही कंपनी में रखा 2 लाख 40 हजार रुपये कीमत के भंगार बिना मालिक की अनुमति के बगैर बेच दिया। सूत्रों के अनुसार मैनेजर तिवारी ने कंपनी के छोटे मोटे खर्चे के नाम पर कंपनी के बैंक खाते से 20 लाख 44 हजार 091 रुपये अपने बैंक खाता सहित कंपनी में काम करने वाले मजदूरों के बैंक खाते में रुपया ट्रांसफर कर निकाल लिया। इस तरह मैनेजर तिवारी ने मालिक के साथ कुल 1 करोड़ 75 लाख 48 हजार 691रुपये का गबन किया है। कंपनी के मालिक कृष्ण मुरारी ईश्वर को जब इस बात का पता चला तब उन्होंने उक्त धोखाधड़ी की शिकायत नारपोली पुलिस थाने में दर्ज कराई है। नारपोली पुलिस ने धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। मामले के आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक जे डी पन्हाले कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

वेलुक कातकरी वाडी, तालुका शाहपुर में बाल विवाह रोकने में प्रशासन को मिली सफलता

Aman Samachar

बजट की महासभा में 500 वर्गफुट तक के घरों की संपत्ति कर माफ़ करने के वादे की नगर सेविका ने दिलाई याद

Aman Samachar

खारघर में अनेक उत्तर भारतीय कार्यकर्ताओं ने किया शिवसेना में प्रवेश

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ के छठे संस्करण का किया उद्घाटन

Aman Samachar

दसवीं , बारहवीं परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण विद्यार्थियों का क्षत्रिय समाज ने किया सम्मान 

Aman Samachar

कलवा पूर्व के छात्रों के लिए दौड़ेगी टीएमटी की तेजस्विनी बस

Aman Samachar
error: Content is protected !!